|
श्री. गिरीश पुजारी, प्रतिनिधि
प्रयागराज, ९ जनवरी (संवाददाता) : महाकुंभपर्व में किसी घातपात अथवा दुर्घटना के कारण यदि बिजली की आपूर्ति बाधित हुई, तो केवल ५ ही सेकेंड में वैकल्पिक बिजली आपूर्ति हेतु सौरऊर्जा की व्यवस्था की गई है । सौरऊर्जा के द्वारा महाकुंभ की सभी सडकों तथा घाटों पर केवल ५ ही सेकेंड में बिजली की आपूर्ति हो जाएगी, ऐसी जानकारी उत्तरप्रदेश सरकार के अधीन ‘पूर्वांचल बिजली वितरण निगम मर्यादित’के अधीक्षक अभियंता मनोज गुप्ता ने ‘सनातन प्रभात’को दी ।
अभियंता मनोज गुप्ता ने कहा, ‘‘महाकुंभ में त्रिवेणी संगमक्षेत्र के तीनों तटों पर ३२ चतुष्कोनीय किलोमीटर के क्षेत्र में कुंभपर्व बसा है । इस पूरे कुंभक्षेत्र में ६७ सहस्र बिजली के खंभे लगाकर ४ लाख ५० सहस्र बिजली के संयोजन दिए गए हैं । संपूर्ण कुंभपर्व में १४ किलोमीटर लंबाईवाली बिजली की वाहिनियों द्वारा बिजली की आपूर्ति की जा रही है । पिछले २ महिनों से कुंभक्षेत्र में बिजली की आपूर्ति की व्यवस्था का कार्य चल रहा है । कुंभपर्व में प्रतिदिन ३० सहस्र किलोवैट बिजली की आवश्यकता पड रही है । कुंभपर्व में कुल १४ मुख्य केंद्र तथा ५० उपकेंद्र संचालित किए गए हैं । बिजली की व्यवस्था हेतु कुंभक्षेत्र में ३३ सरकारी अधिकारी तथा लगभग ५ सहस्र अस्थाई कर्मचारी कार्यरत हैं ।’’
बिजली की आपूर्ति बाधित हुई, तो ऐसे की जाएगी बिजली की आपूर्ति !
अभियंता मनोज गुप्ता ने यह जानकारी देते हुए कहा, ‘‘बिजली की आपूर्ति यदि बाधित होती है, तो बिजली की वैकल्पिक आपूर्ति हेतु १२५ किलोवैट क्षमतावाले ८५ जनरेटर हैं । इन जनरेटर्स के द्वारा २० सेकेंड में बिजली की आपूर्ति यथावत चालू होगी । बिजली की मुख्य आपूर्ति बाधित होने पर जनरेटर्स के द्वारा अपनेआप बिजली की आपूर्ति यथावत हो, इस प्रकार से व्यवस्थाएं की गई हैं । जनरेटर्स की सहायता से सभी प्रशासनिक कार्यालयों तथा मुख्य सडकों पर बिजली के दीप प्रज्वलित होंगे । जनरेटर्स के कार्यरत होने में आवश्यक २० सेकेंड के समय की भरपाई हेतु सौरऊर्जा की व्यवस्था कार्यरत है, जो केवल ५ ही सेकेंड में कार्यरत होगी । इसके लिए कुंभक्षेत्र में बिजली के कुल १६ सहस्र दीप लगाए गए हैं । सौरऊर्जा के द्वारा घाटों तथा भीडवाले स्थानों पर बिजली की यथावत आपूर्ति होगी ।’’
अभी भी ढाई लाख बिजली के संयोजनों का काम लंबित !
‘‘वर्ष २०१९ में संपन्न अर्धकुंभ के समय ३.५ लाख बिजली के संयोजन दिए गए थे । अभी भी कुछ अखाडों का तंबू लगाने का काम चल रहा है । तंबू लगाने का काम पूरा होने के उपरांत वहां बिजली के संयोजन दिए जाते हैं । अभी भी २.५ लाख बिजली के संयोजन लंबित हैं । बिजली के संयोजनों का काम युद्धस्तर पर चल रहा है’’, ऐसा अभियंता गुप्ता ने कहा ।
बिजली के खंभों पर अंकित ‘क्यू.आर्. कोड’ की सहायता से बिजली के संबंध में शिकायत दी जा सकेगी !विशेष बात यह कि कुंभपर्व में बिजली के प्रत्येक खंभे पर ‘क्यू.आर्. कोड’ लगाए गए हैं । स्मार्टफोन के कैमरे से इस कोड को स्कैन करने पर चलित भ्रमणभाष में शिकायत का आवेदन (फॉर्म) खुल जाता है । उसके आधार पर कुंभपर्व के किसी भी क्षेत्र से बिजली के संबंध में तत्काल शिकायत की जा सकेगी । इन शिकायतों पर कार्यवाही करने हेतु स्वतंत्ररूप से ‘पोर्टल’ बनाया गया है तथा उसके लिए बिजली विभाग के अभियंता कार्यरत हैं । किसी क्षेत्र के बिजली के खंबे पर अंकित ‘क्यू.आर्. कोड’ स्कैन करने पर बिजली विभाग को उस क्षेत्र की जानकारी भी प्राप्त होनेवाली है । उसके कारण कुंभपर्व के निश्चित किसी क्षेत्र में बिजली की समस्या है, इसकी जानकारी बडी सहजता से मिल सकेगी । |
बिजली संयोजन करनेवाले कर्मचारियों से अवैधरूप से पैसों की मांग !
अखाडों को बिजली का संयोजन करने के लिए कुछ कर्मचारी पैसों की मांग कर रहे हैं, ऐसी जानकारी कुछ अखाडों के द्वारा ‘सनातन प्रभात’को ज्ञात हुई । इस संबंध में पूछे जाने पर अभियंता गुप्ता ने कहा, ‘बिजली का संयोजन करनेवाले कुछ अस्थाई कर्मचारी पैसों की मांग कर रहे हैं, जो अवैध है । हमें ऐसी कुछ शिकायतें मिली हैं । इस विषय में अखाडों के प्रतिनिधियों को प्रमाण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं ।’



LPG Price Hike : घरेलू सिलेंडर २९ रुपये महंगा हुआ ।
Nepal Chinese Cameras : नेपाल ने भारत से लगी सीमा पर लगाए चीनी कैमरे ।
SANATAN PRABHAT EXCLUSIVE : बोरीवली (मुंबई) के नैंसी एस्.टी. बस स्थानक में स्वच्छता की ‘ऐसी की तैसी
Goalpara School Beef Row : आसाम के एक विद्यालय में मुस्लिम विद्यार्थियों द्वारा हिन्दू विद्यार्थियों को गाय का मांस भक्षण कराने का प्रयास
Nagar Nigam Varanasi Decision : वाराणसी में अब मांस एवं मछली उपलब्ध नहीं होंगे !
केरल में ‘इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग’ की प्रथम महिला विधायिका द्वारा दीप प्रज्वलन कर भोजनालय (रेस्टोरेंट) का उद्घाटन करने पर कट्टरपंथियों की आलोचना