
कर्णावती (गुजरात) – बागेश्वर धाम के स्वामी धीरेंद्र कृष्णशास्त्रीजी १० दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं । वे कर्णावती पहुंच गए हैं । कर्णावती के वटवा में देवकीनंदन महाराजजी की शिवपुराण कथा में वे सहभागी हुए थे । उस समय मार्गदर्शन करते हुए धीरेंद्र कृष्णशास्त्रीजी ने कहा, ‘‘सनातन धर्म के लिए जागृत होने का समय आ गया है । सनातन धर्म का अनादर करनेवालों को क्षमा नहीं कर सकते । भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए तैयार रहें । सनातन धर्म माननेवालों को संगठित एवं जागृत होना होगा । अन्यथा आगामी पीढियों में रामकथा का वाचन नहीं हो सकेगा ।’’
(सौजन्य: Republic Bharat)
धीरेंद्र कृष्णशास्त्रीजी ने कहा, ‘‘२९ मई २०२३ को कर्णावती में ‘दिव्य दरबार’ आयोजित किया गया है । उसमें मैं सनातन धर्म के पक्ष में बोलनेवाला हूं ।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘अयोध्या में श्रीरामजी का राज्याभिषेक संपन्न हुआ, अब श्रीकृष्णजी का राज्याभिषेक होनेवाला है । ‘मैं डरता नहीं हूं; क्योंकि सीताराम एवं हनुमानजी बैठे हैं ।’’
Nepal Map New Coin : नेपाल ने १ रुपये के नए सिक्के से लिम्पियाधुरा, लिपुलेख तथा कालापानी दर्शाने वाला नक्शा हटाया ।
(और इनकी सुनिए…) ‘भारत को बलपूर्वक लोगों को हमारे देश में भेजने नहीं देंगे !’ – Bangladesh Home Minister
जंजीरा दुर्ग पर स्थायी रूप से भगवा ध्वज फहराया जाए, अन्यथा तीव्र आंदोलन करेंगे – ‘सह्याद्री प्रतिष्ठान हिंदुस्थान’ की चेतावनी
तत्कालीन समाजवादी एवं कांग्रेस सरकारों ने कब्रिस्तान की दीवारों पर पैसा खर्च करने को ही ‘धर्मनिरपेक्षता’ माना ! – Yogi Adityanath
Allahabad HC : बुलडोजर कार्यवाही के संबंध में इलाहाबाद उच्च न्यायालय का विभाजित निर्णय !
तमिलनाडु : गोहत्या करने वालों का समर्थन करने वाले मुस्लिम संगठनों का हिंदुत्वनिष्ठों द्वारा विरोध