
नई देहली – आगामी में १० वर्षों में भारत समूचे विश्व की सबसे बड़ी आर्थिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सबसे बड़ी सामरिक महासत्ता बनेगा, यह विचार योगऋषि रामदेवबाबा ने यहां व्यक्त किया है । योगऋषि रामदेवबाबा के नेतृत्व में और पतंजलि विद्यापीठ, भारत स्वाभिमान (महिला शाखा) तथा डब्ल्यू -२०, जी-२० में भागीदार संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में यहां के इंदिरा गांधी स्टेडियम में महिलाओं की विशाल सभा आयोजित की गई थी । इस सभा में विभिन्न राज्यों की लगभग ५ हजार ५०० महिलाएं उपस्थित थीं । इस अवसर पर योगऋषि रामदेव बाबा ने अपने संबोधन में कहा, ‘‘योग का प्रसार केवल अपने राष्ट्र में नहीं, अपितु पूरे विश्व में होगा और योगधर्म के साथ सनातन धर्म की भी प्रतिष्ठा पूरे विश्व में बढ़ेगी । मैं माताओं और बहनों का आवाहन करता हूं कि प्रतिकूल परिस्थिति में, आपत्ति अथवा गंभीर संकट में स्वधर्म से न डगमगाएं, संयम रखें, योग अपनाएं, सब बाधाएं दूर होंगी ।’’
Anurag Dhankar Found Dead : त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक अनुराग धनखड पुलिस मुख्यालय में फंदे से लटके हुए पाए गए !
आमरण अनशन करने वाले सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने चिकित्सालय में किया भर्ती !
कर्नाटक में विद्यालयों के निकट पिज्जा-बर्गर के विक्रय पर शीघ्र ही प्रतिबंध !
श्रीराम का अपमान करने के कारण ही कट्टर शहरी नक्सलवादी अभिजीत दिपके पर स्याही फेंकी ! – Barkha Trehan
‘एस्.आई.आर्.’ प्रक्रिया कर रहे शिक्षक से ३ धर्मांधों ने की मारपीट !
अयोध्या : पवित्र सरयू नदी में मांस एवं मद्य का सेवन करने वाले तीन हिन्दू गिरफ्तार !