‘नेटवर्क १८’ की पत्रकार शुभांगी शर्मा ने प्रखर शब्दों में किया विरोध !

नई देहली – यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने उसके अधिकृत ट्विटर खाते द्वारा हिन्दुओं की आराध्य देवता श्री कालीमाता का अश्लील विडंबन किया है । ‘कला का नमूना’ ऐसा लिखते हुए रक्षा मंत्रालय ने उसके ट्विटर खाते पर एक चित्र ट्वीट किया है । इस चित्र के बाईं ओर एक शहर पर बम द्वारा आक्रमण होने से भूमि से आकाश तक विस्फोट और उस कारण फैला हुआ धुंआ ऐसा छायाचित्र है, तो दाहिनी ओर श्री कालीमाता को ‘कैबरे डांसर’ के रूप में दिखाकर धुंए का आकार दिया गया है । इस चित्र के कारण १०० करोड हिन्दुओं की भावनाएं दुखी होने का ट्वीट ‘नेटवर्क १८’ की पत्रकार शुभांगी शर्मा ने किया है ।
'Assault on Hindu Sentiments': Ukraine Defence Ministry’s Tweet on 'Maa Kali' Sparks Outrage https://t.co/aCTGc8ShfS
— MSN India (@msnindia) April 30, 2023
पत्रकार शुभांगी शर्मा ने कहा है कि,
Sad to see the government of Ukraine harbour such hate and mock more than a billion Hindus worldwide. It’s unbecoming of a country that claims to be a victim of war. Instead of deriding Kali Ma, try seeking her blessing to fight off evil of all kinds. Ukraine could really use it… pic.twitter.com/1Ke6DSQPw6
— Shubhangi Sharma (@ItsShubhangi) April 30, 2023
| (उपरोक्त तस्वीरें किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने के लिए नहीं है। यह तथ्यों को सूचित करने के लिए है। – संपादक) |
१. विश्व के १०० करोड हिन्दुओं के विषय में यूक्रेन की सरकार इतनी घृणा रखती है और उनको निम्न देखती है, यह देख कर दुख हुआ । जो राष्ट्र युद्ध के कारण पीडित होने का दावा करता है, उसका ऐसा करना पूर्णत: अयोग्य है ।
२. श्री कालीमाता का अपमान करने के स्थान पर दुष्टता पर विजय प्राप्त करने के लिए यूक्रेन को उसका आशीर्वाद पाने का प्रयास करना चाहिए । यूक्रेन को इस समय इसी से सही लाभ होगा ।
३. श्री कालीमाता के विषय में सैकडों वर्षो से रखी हुई घृणा पश्चिमी लोगों के मन में अभी भी है । अज्ञान और धर्मांधता इसी का यह प्रतीक है । इनके मन में हमेशा के लिए बना हुआ पूर्वाग्रह कभी भी नष्ट नहीं होगा ।
४. मेरी कामना है कि, यूक्रेन को सद्बुद्धि मिले; कारण अभी भी उसका बहुत कुछ सुरक्षित है ।
संपादकीय भूमिकायुद्ध ग्रस्त यूक्रेन एक और हिन्दू बाहुल्य भारत की ओर सहायता की याचना करता है, तो दूसरी ओर श्री कालीमाता का अश्लील अपमान करता है । वास्तव में यूक्रेन की विचार धारा हमेशा ही पाकिस्तान समर्थित रही है । इसी कारण उसने यह हिन्दू विरोधी विष छोडा है । इस कारण अब ऐसे यूक्रेन को सबक सिखाने का समय आया है ! |
Goalpara School Beef Row : आसाम के एक विद्यालय में मुस्लिम विद्यार्थियों द्वारा हिन्दू विद्यार्थियों को गाय का मांस भक्षण कराने का प्रयास
Nagar Nigam Varanasi Decision : वाराणसी में अब मांस एवं मछली उपलब्ध नहीं होंगे !
इजराइल में स्थापित की जाएगी छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमा !
अमरीका की ‘ब्लूमबर्ग’ समाचार संस्था द्वारा भारत विरोधी लेख वापस लिया गया !
ईरान की मिसाइल क्षमता को बडी मात्रा में हानि – डोनाल्ड ट्रम्प
Andaman Natural Gas : अंडमान ‘शैलो ऑफशोर ब्लॉक’ में मिला प्राकृतिक गैस का दूसरा विशाल भंडार