वाशिंगटन (अमेरिका) – अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दुनिया भर के कई देशों पर नए कर लगा दिए हैं। इसमें भारत भी शामिल है, जहां से आयातित वस्तुओं पर २७ प्रतिशत पारस्परिक व्यापार कर ( रेसिप्रोकल टैरिफ) लगाया जाता है। ट्रम्प प्रशासन ने २ अप्रैल से नए व्यापार कर लागू करने का वादा किया था। तदनुसार, ट्रम्प ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नए करों की घोषणा की।
🇮🇳 India Gets ‘Discounted’ 26% Tariff from US! 🇺🇸 📈
🔥 Trump hikes tariffs on key nations:
🔺 🇨🇳 China – 34%
🔺 🇻🇳 Vietnam – 46%
🔺 🇧🇩 Bangladesh – 37%
🔺 🇹🇼 Taiwan – 32%“Even though Modi is a good friend, India imposes a 52% trade tariff on us!” – Trump
✅ India at 26% – A… pic.twitter.com/bnanCmg3yL
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) April 3, 2025
भारत पर चीन, वियतनाम और ताइवान की तुलना में कम कर है !
यद्यपि भारत का कर भार कुछ एशियाई देशों की तुलना में अपेक्षाकृत कम है, फिर भी यह कई एशियाई देशों से अधिक है। चीन पर ३४ प्रतिशत, वियतनाम पर ४६ प्रतिशत, थाईलैंड पर ३६ प्रतिशत, इंडोनेशिया पर ३२ प्रतिशत तथा पाकिस्तान पर २९ प्रतिशत कर लगाया गया है। वहीं, एशिया में जापान पर २४ प्रतिशत, दक्षिण कोरिया पर २५ प्रतिशत, ताइवान पर ३२ प्रतिशत और मलेशिया पर २४ प्रतिशत कर लगाया गया है। यूरोपीय संघ पर २० प्रतिशत कर लगाया जाएगा, जबकि ब्रिटेन पर ३२ प्रतिशत कर लगाया जाएगा।
भारत को भी लाभ होगा !
भारत को अमेरिकी बाजार में चीन और वियतनाम दोनों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। इस पृष्ठभूमि में कहा जा रहा है कि इस कर से भारत को लाभ ही होगा।
मोदी हमारे अच्छे मित्र होने के बावजूद भारत हमसे ५२ प्रतिशत व्यापार कर वसूलता है ! – ट्रम्प
डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री की यात्रा अभी समाप्त हुई है। वे मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं; लेकिन मैंने उनसे कहा, ‘आप अच्छे दोस्त हैं; लेकिन आप हमारे साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते।’ वे हमसे ५२ प्रतिशत व्यापार कर वसूलते हैं; लेकिन हम पिछले कई वर्षों से उनसे लगभग शून्य कर वसूल रहे हैं।
व्यापार कर से कौन से उत्पाद प्रभावित होंगे ?
अमेरिका द्वारा व्यापार शुल्क बढ़ाए जाने के बाद भी भारतीय कपड़े और जूते वहां अन्य देशों की तुलना में सस्ते होंगे, जिससे उनकी बिक्री बढ़ सकती है। व्यापार कर का प्रभाव इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों तथा रत्न एवं आभूषणों पर पड़ने की संभावना है। इसके अतिरिक्त, ऑटो पार्ट्स और एल्युमीनियम उत्पादों पर व्यापार कर लागू नहीं होगा।