शव का बलात्कार होने की आशंका !

इस्लामाबाद (पाकिस्तान) – पाकिस्तान में गत कुछ दिनों से मृत युवतियों और लड़कियों के शवों को कब्र से निकाल कर उनके साथ बलात्कार की कई घटनाएं हुई हैं। जिसके फलस्वरूप मृत युवतियों और लड़कियों की कब्रों को अब लोहे की मजबूत जालियां लगा कर उन्हें ताले लगाए जा रहे हैं एवं कुछ स्थानों पर मृतकों के सगे संबंधी भी पहरा दे रहे हैं। इतना ही नहीं, शवों को शीघ्रता से गलाने के लिए उनमें बड़ी मात्रा में नमक भी डाला जा रहा है।
१. शवों से रेप की घटनाएं कराची और कुछ अन्य नगरों में हुई हैं। सिंध प्रांत के एक गांव में एक १४ वर्ष की लड़की का शव कब्र से बाहर निकाला गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
२. पाकिस्तान में वर्ष २०११ में एक ऎसा प्रकरण उजागर हुआ था, जिसमें उत्तरी नजीमाबाद (कराची) के एक कब्रिस्तान में सुरक्षा रक्षक मोहम्मद रिजवान ने ४८ मृत महिलाओं के शवों के साथ बलात्कार करने की बात स्वीकार की थी । तदोपरांत में उसे बंदी बनाया गया।
३. पाकिस्तान में “डेली टाइम्स” के वृत्त के अनुसार ऐसी घटनाएं बढ़ी हैं। अत: मृतक के माता-पिता कब्र का संरक्षण कर रहे हैं।
४. जमीयत उलाम-ए-इस्लाम, पाकिस्तान के मौलाना (इस्लाम के विद्वान) रशीद ने कहा कि महिलाएं जीते-जी अपने ऊपर आसुरी दृष्टि रखने वालों से अपनी रक्षा करती रहती हैं, किन्तु अब ये बात उनकी कब्र तक पहुंच गई है। यह देश के लिए भयंकर एवं लज्जास्पद है। अपराधियों को कठोरतम दंड दिया जाना चाहिए।
संपादकीय भूमिका
|
Sanctions On Afghanistan : अफगानिस्तान पर संयुक्त राष्ट्र के वर्तमान प्रतिबंध तंत्र पर पुनर्विचार आवश्यक !
अमेरिका में भारत-विरोधी खालिस्तानियों के विरुद्ध कार्यवाही करना अपराध माना जाएगा ।
Mohammad Nawaz Baned : पाकिस्तान के क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा ३ महीने का प्रतिबंध
Russia Ukraine War : भारतीय नाविक काम कर रही नौका पर रूस ने आक्रमण किया , ६ लोग मारे गए ।
Pakistan Supreme Court : १२ वर्ष उपरांत पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सभी आरोपियों को मुक्त किया गया !
Chargesheet Against ‘Al Halimi Foundation’ : ‘अल् हलिमी फाउंडेशन’ के विरुद्ध १४ सहस्र पन्नों का आरोप-पत्र प्रविष्ट !