बिहार के सत्तारूढ राष्ट्रीय जनता दल के विधायक मुहम्मद नेहालुद्दीन का कानून विरोधी वक्तव्य !

पाटलीपुत्र (बिहार) – रामनवमी के उपलक्ष्य में निकाली गई फेरी पर बिहार के सासाराम, भागलपुर एवं बिहारशरीफ में कट्टर मुसलमानों ने आक्रमण किए, उन्होंने बम विस्फोट भी किए । एक मस्जिद के निकट बम बनाते समय विस्फोट होने से ६ मुसलमान घायल हो गए थे । इन दंगों में बडी मात्रा में हानि हुई । इस पृष्ठभूमि पर सत्तारूढ राष्ट्रीय जनता दल के विधायक मुहम्मद नेहालुद्दीन ने बम बनानेवाले कट्टर मुस्लिमों का समर्थन किया । नेहालुद्दीन ने ‘इंडिया टी.वी.’ के प्रतिनिधि से प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ‘मर जाने से उचित है, कुछ तो करें । मुसलमान युवक स्वरक्षा के लिए बम बना रहे थे ।’ (बिहार में कट्टर मुसलमानों द्वारा रामनवमी की फेरी पर आक्रमण कर बम बनाने का समर्थन करना अर्थात ‘चोरी, ऊपर से सीनाजोरी’! – संपादक)
‘आत्मरक्षा के लिए बम बना रहे थे मुस्लिम लड़के’: मीडिया में RJD विधायक का बयान, उधर इफ्तार पार्टी में व्यस्त हैं हिंसा पीड़ित बिहार के CM नीतीश#NitishKumar #Bihar #RamNavamiViolencehttps://t.co/DkxbeuQnIH
— ऑपइंडिया (@OpIndia_in) April 3, 2023
मुख्यमंत्री नितीश कुमार इफ्तार के भोज में सहभागी !
एक ओर राज्य में दंगे हो रहे हैं तो दूसरी ओर राज्य के मुख्य मंत्री नितीश कुमार पाटलीपुत्र के फुलवारी शरीफ में ‘इस्लामिया ग्रुप ऑफ इन्स्टिट्यूशन’ के इफ्तार भोज में सहभागी हुए थे । इस पर सामाजिक माध्यमों द्वारा उनकी आलोचना की जा रही है । (इस प्रकार के भोज में सिम्मिलित हो कर नितीश कुमार यही संदेश दे रहे हैं ‘मैं पीडित हिन्दुओं के नहीं, अपितु दंगाइयों के पक्ष में हूं ।’ यह स्थिति हिन्दू राष्ट्र अनिवार्य करती है ! – संपादक)
संपादकीय भूमिका
|
सोनम वांगचुक ने अनशन समाप्त किया !
हमने सरकार के समक्ष रखीं ३ मांगें !
शिक्षा सचिव का स्थानांतरण– पेपर लीक की घटनाएं रोकने हेतु नया कानून भी बनाएंगे ।
Assam Flood : असम में भीषण बाढ – ४१ लोगों की मृत्यु ।
Taslima Nasreen : जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन से बांग्लादेश के हिंसक आंदोलन की याद आ गई ! — तस्लीमा नसरीन
PM Modi Fast-Track Courts : पेपर लीक की घटनाओं के लिए तीव्रगति न्यायालय गठित करेंगे !