‘दल खालसा’ संगठन के संस्थापक तथा भूतपूर्व खालिस्तानी नेता जसवंत सिंह ठेकेदार की स्पष्टोक्ति !

नई देहली – ‘वारिस दे पंजाब’ (पंजाब के वारिस) संगठन का प्रमुख अमृतपाल सिंह खालिस्तानी नहीं है । उसे खालिस्तान के विषय में कुछ भी ज्ञात नहीं है; परंतु वह खालिस्तान के नाम पर बहुत धन अर्जित करेगा । पाकिस्तान की गुप्तचर संस्था ‘आइएसआइ’ हथियार के रूप में अमृतपाल का उपयोग कर रही है; परंतु वह स्थाई रूप से उसका उपयोग नहीं करेगा । जिस समय उसका कोई उपयोग नहीं रहेगा, उस समय पाकिस्तान अन्य किसी की सहायता लेगा । पाकिस्तान को भी ज्ञात है कि यदि खालिस्तान स्थापित हुआ, तो खालिस्तान का अगला लक्ष्य लाहौर होगा । इसलिए पाकिस्तान कभी खालिस्तान स्थापित नहीं होने देगा । इसलिए वास्तव में खालिस्तान का शत्रु भारत नहीं, अपितु पाकिस्तान है । ‘दल खालसा’ संगठन के संस्थापक तथा भूतपूर्व खालिस्तानी नेता जसवंत सिंह ठेकेदार ने एक साक्षात्कार में स्पष्ट रूप से ऐसा कहा ।
आम आदमी पार्टी अकार्यक्षम !
जसवंत सिंह ने कहा कि खालिस्तान के संदर्भ में पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार अकार्यक्षम है । उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ‘आप’ पार्टी खालिस्तान समर्थकों के विषय में नरमी बरत रही है, इसलिए खालिस्तानी आंदोलन पुन: सक्रिय हो गया है ।
खालिस्तान के लिए जनमत संग्रह एक षड्यंत्र !
जसवंत सिंह ने कहा कि खालिस्तान के लिए जनमत संग्रह एक षड्यंत्र है एवं कुछ प्रतिबंधित संगठन ऐसे पाखंड कर रहे हैं । पंजाब द्वारा इस प्रकार के जनमत संग्रह की मांग नहीं की गई है । एक प्रतिबंधित संगठन ‘आइएसआइ’ के आदेश से यह मांग कर रहा है । यदि भारतीय पारपत्र (पासपोर्ट ) वाले नागरिक ने ऐसी मांग की होती तो एक बार वह समझ में आई होती; परंतु जो लोग कैनडा, ब्रिटेन, अमेरिका आदि देशों के नागरिक हैं तथा उनके देश में वे मतदाता हैं, तो ऐसी मांग करने का उन्हें कोई अधिकार नहीं है ।
यदि खालिस्तानियों की कुछ मांगें स्वीकार की गईं, तो आंदोलन समाप्त हो जाएगा !
जसवंत सिंह ने कहा कि यदि सरकार ने खालिस्तानी नेताओं की कुछ मांगें स्वीकार कीं, तो आंदोलन समाप्त हो जाएगा । सिक्ख राजनीतिक बंदियों की मुक्ति, धारा २५ बी २ हटाना आदि मांगें स्वीकार की गईं, तो यह आंदोलन धीरे-धीरे दुर्बल होता जाएगा । यदि ये मांगें स्वीकार की गईं, तो देश की कोई भी हानि नहीं होगी ।
प्रधान मंत्री मोदी ने सिक्खों के लिए बहुत कुछ किया तथा कर रहे हैं !
जसवंत सिंह ठेकेदार ने आगे कहा कि प्रधान मंत्री मोदी ने सिक्खों के लिए बहुत कुछ किया है तथा वे सिक्खों का सम्मान करते हैं । उन्होने सिक्खों के लिए अनेक कार्य किए हैं तथा कर रहे हैं । उन्होंने कर्तारपुर कॉरिडोर (सुसज्ज मार्ग) खोल दिया । गुरु गोविंद सिंह के दो बच्चों के नाम से पुरस्कार घोषित किए ।
जेजुरी में रसायनयुक्त भंडारे (हल्दी) के विक्रय के विरुद्ध भाजपा विधायक विक्रम पाचपुते आक्रामक !
Wipro Corporate Jihad : आरोपी शाहिना रफीक को जांच के लिए पुणे बुलाया गया ।
Muzaffarnagar Shocking Incident : चिकित्सकों ने ८ सहस्र रुपये लेकर अस्थि जोडी; परंतु शेष धनराशि न मिलने के कारण उसे पुनः तोडने का आरोप !
Islam Friendly Gym : केरल में ‘इस्लाम-फ्रेंडली’ व्यायामशाला को लेकर विवाद
पान मसाला, गुटखा एवं मिलावटी खाद्य पदार्थों का डेढ करोड रुपये से अधिक मूल्य का भंडार हस्तगत
Panchkula Bomb Threat : पंचकुला (हरियाणा) महापौर कार्यालय सहित हरियाणा तथा दिल्ली के मंदिरों को बम से उडाने की धमकी ।