लव जिहाद पर एक और बलि !

जम्मू – यहां जौहर महमूद ने मांस काटने वाले चाकू से अपनी प्रेमिका डॉ.सुमेधा की हत्या की । तत्पश्चात उसने स्वयं भी आत्महत्या करने का प्रयास किया । इस प्रकरण में पुलिस ने जौहर को चिकित्सालय में भर्ती किया जहां उसके उपचार चल रहे हैं । डॉ. सुमेधा जम्मू के तालाब तिल्लो भाग में रहती थी, जबकि आरोपी जौहर डोडा जिले में भद्रवाह का रहनेवाला है ।
Dr Sumedha was murdered by Johar Ganai when she arrived at his house in Pamposh Colony. The duo were in a relationship from their college dayshttps://t.co/g1xyLdGLTi
— OpIndia.com (@OpIndia_com) March 10, 2023
१. जौहर ने अपने फेसबुक खाते पर पोस्ट करते हुए कहा कि वह आत्महत्या कर रहा है । उसके संबधियों को इसकी जानकारी मिलते ही उन्होंने पुलिस को बताया । पुलिस जौहर के घर पहुंची, तो दरवाजा अंदर से बंद था । पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड कर अंदर प्रवेश किया । यहां डॉ. सुमेधा रक्तरंजित (रक्त से लथपथ) पाई गई एवं जौहर घायल अवस्था में दिखाई दिया । पुलिसकर्मियों ने दोनों को चिकित्सालय में भर्ती किया; परंतु डॉ. सुमेधा को मृत घोषित किया गया एवं जौहर के उपचार चल रहे हैं । पुलिस ने जौहर के विरुद्ध हत्या का अपराध प्रविष्ट किया है ।
२. पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार डॉ. सुमेधा शर्मा तथा जौहर में प्रेमसंबंध थे । दोनों ही जम्मू के डेंटल कॉलेज में पढते थे । शिक्षा पूर्ण होने पर सुमेधा शर्मा जम्मू-कश्मीर से कुछ दूरी पर स्थित एक महाविद्यालय में एम.डी.एस. की शिक्षा ग्रहण कर रही थी । होली के अवसर पर अवकाश में डॉ. सुमेधा उसके घर जम्मू आई थी । तत्पश्चात जौहर से मिलने उसके घर गई थी । इस समय दोनों में किसी कारण से झगडा हुआ । झगडा बहुत बढ गया तो जौहर ने रसोई घर से चाकू लाकर सुमेधा पर आक्रमण किया तथा पश्चात स्वयं पर भी वार किए ।
हमारे पास लाठीमार के लघु चलचित्र देखने का समय नहीं है !
संसद में विपक्ष का हंगामा : दोनों सदनों की कार्यवाही कुछ घंटों के लिए स्थगित
श्री राम मन्दिर में दान की चोरी होना समाज के नैतिक पतन की पराकाष्ठा – न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन, इलाहाबाद उच्च न्यायालय
Hindustan Unilever Compensation : ‘हिन्दुस्तान युनिलिवर लिमिटेड’ प्रतिष्ठान को ग्राहक को क्षतिपूर्ति के रूप में ५० सहस्र रुपए देने का आदेश ।
Cockroach Party Sets Condition : बातचीत के लिए जंतर मंतर पर आईए अथवा किसी सार्वजनिक स्थान पर बैठक लीजिए ।
अमेरिका में भारत-विरोधी खालिस्तानियों के विरुद्ध कार्यवाही करना अपराध माना जाएगा ।