६ लोगों को बंदी बनाया, परंतु नगर सेवक लापता !
(द्रमुक अर्थात द्रविड मुन्नेत्र कडगम – द्रविड प्रगति संघ)

कृष्णगिरी (तामिलनाडू) – यहां कपडे धोने पर हुए विवाद में द्रमुक के नगरसवेक चिन्नासामी एवं उनके सहायक ने प्रभाकरन नामक भारतीय सैनिक को पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी । इस प्रकरण में ६ लोगों को बंदी बनाया गया है, जबकि नगरसेवक पलायन कर गया है । पोचमपल्ली गांव में, प्रभाकरन का चिन्नासामी के साथ उनके घर के निकट एक पानी की टंकी पर कपडे धोने पर विवाद हुआ था । तदुपरांत चिन्नासामी ने ९ लोगों को साथ में लेकर उसी शाम को प्रभाकरन एवं उनके भाई प्रभु को पीटा था । उसमें प्रभाकरन घायल हो गए थे एवं उपचार के समय उनकी मृत्यु हो गई ।
छुट्टी पर गाँव आए थे भारतीय सेना के जवान प्रभु, DMK पार्षद और उसके साथियों ने पीट-पीटकर मार डाला: तमिलनाडु की घटना#TamilNadu https://t.co/QzpbdoleIq
— ऑपइंडिया (@OpIndia_in) February 16, 2023
अण्णाद्रमुक के (अखिल भारतीय अण्णा द्रविड मुन्नेत्र कषगम के) प्रवक्ता कोवई साथ्यन ने कहा कि भारतीय सैनिक की हत्या की घटना से एक बार पुन: ध्यान में आया है कि यदि द्रमुख पार्टी सत्ता में है, तो राज्य में कानून एवं सुव्यवस्था बिगडती है । उनकी वृत्ति सैनिक की हत्या करने तक पहुंच गई है । अण्णाद्रमुक एवं अन्य विपक्षी दलों से प्रतिशोध लेने के लिए पुलिस की सहायता ली जा रही है ।
संपादकीय भूमिकासत्ताधारी पार्टी के नगर सेवक के इस कृत्य से राज्य में कानून एवं सुव्यवस्था की स्थिति ध्यान में आती है ! ऐसे जन प्रतिनिधि वाले द्रमुक पर प्रतिबंध लाना ही होगा ! |
Corporate Jihad : पीडित युवतियों को दिखाए जा रहे थे जाकिर नाइक तथा पाकिस्तानी मौलवी तारिक जमील के वीडियो !
दूध तथा दुग्धजन्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध प्राथमिकता से की जाएगी कार्रवाई !
बदायूं (उत्तर प्रदेश) में मुसलमान अधिकारी द्वारा धार्मिक उत्पीडन के कारण हिन्दू पुलिस निरीक्षक ने आत्महत्या की
विसर्जित श्रीगणेशमूर्तियों के ‘पीओपी’ से बनाई जाएंगी चौकियां (बेंच), ईंटें तथा सुशोभन की वस्तुएं !
नागपुर में मानसिक तनाव के कारण ‘नीट’ परीक्षार्थी छात्रा ने की आत्महत्या
(और इनकी सुनिए …) ‘लव जिहाद’, ‘लैंड जिहाद’ ये सभी मूर्खतापूर्ण बातें – Abu Azmi