कारागृह से चुनाव लडेंगे !

बेंगलुरू (कर्नाटक) – हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू की हत्या के प्रकरण में बंदी बनाए गए आरोपी शाफी बल्लारे को आगामी विधानसभा चुनाव में पुत्तुरू विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडने के लिए पाप्युलर फ्रंट ऑफ इंडिया नामक प्रतिबंधित जिहादी संगठन के राजनीतिक दल ‘सोशल डेमोक्रैटिक पार्टी ऑफ इंडिया’ ने (एस.डी.पी.आइ. ने) प्रत्याशी के रूप में घोषित किया है । इससे एस.डी.पी.आइ. की कडी आलोचना हो रही है ।
Karnataka: SDPI may field Praveen Nettaru murder case accused on the Puttur assembly seat in the upcoming state assembly elections
https://t.co/RaMtkFBjOU— OpIndia.com (@OpIndia_com) February 13, 2023
१. एस.डी.पी.आइ. के नेता रियाज परांगीपेटे ने शाफी को प्रत्याशी का टिकट देने का समर्थन किया है । उन्होंने कहा कि कानून की सीमा में रहकर ही शाफी चुनाव लडेंगे । चुनाव के समय मिलनेवाले प्रतिभू (जमानत)के लिए हम प्रयास कर रहे हैं । शाफी चुनाव जीत जाएं, इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता प्रचार करेगा ।
२. राज्य के कन्नड एवं सांस्कृतिक, तथा ऊर्जा मंत्री सुनील कुमार ने तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त कऱते हुए कहा ‘हिन्दू कार्यकर्ता की हत्या करने के आरोपी को प्रत्याशी के रूप में घोषित करने से भय का वातावरण हो गया है । समज में असंतोष उत्पन्न करनेवाले व्यक्ति को लोकतंत्र के मंदिर विधान सभा में लेकर आने का यह दुष्कृत्य एस डी पी आई का भयानक मुखौटा स्पष्ट करता है । समाज में चर्चा एवं वाद विवाद होना चाहिए; न कि भ्रम तथा भय का वातावरण निर्माण हो । हत्या के आरोपी को प्रत्याशी के रूप में टिकट देने से पुन: दबाव तंत्र का निर्माण हो रहा है । समाज के सज्जनों एवं अच्छे लोगों को अवसर मिलना चाहिए । उन्होंने कडी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, समाज में इस घातक प्रवृत्ति का विरोध होना चाहिए, अन्यथा आतंकवादी एस.डी.पी.आइ. के नेतृत्व में चुनाव लडेंगे’ !
#PraveenNettaruMurderCase | Accused Shafi Bellare shortlisted to fight polls #PraveenNettaru #ShafiBellare #ITVideo @poojashali @anaghakesav pic.twitter.com/DpaZanGBaY
— IndiaToday (@IndiaToday) February 13, 2023
संपादकीय भूमिकाइससे स्पष्ट दिखाई देता है कि जिहादी संगठन के राजनीतिक दल संविधान द्वारा दिए अधिकार का किस प्रकार दुरुपयोग करने का प्रयास कऱते हैं ! अब इस दल पर भी प्रतिबंध लगाना आवश्यक ! |
Dhanbad BCCL Job Murder : अनुकंपा आधार पर नौकरी पाने के लिए पिता की हत्या करवाने वाले पुत्र को बंदी बनाया।
NCERT : पुस्तक में वैदिक काल में महिलाओं को सम्मान प्राप्त होने वाले मनु-स्मृति के एक श्लोक का उल्लेख किया गया है ।
श्रीराम मंदिर में दान चोरी की घटना में बडे लोगों को छोड दिया गया । – Shankaracharya Avimukteshwaranand Saraswati
‘म्यूजिक कॉन्सर्ट’ में इसके आगे शराब की अनुमति नहीं ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री
श्रीराम मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में अंततः अपराध प्रविष्ट : २ लोगों को बंदी बनाया गया
Champat Rai Resignation : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय का त्यागपत्र