उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की घोषणा !

भदोही (उत्तर प्रदेश) – उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने राज्य की राजधानी लखनऊ का नाम परिवर्तन करने के संबंध में वक्तव्य किया है । यहां पत्रकारों से बोलते हुए पाठक ने कहा कि लखनऊ के बारे में सभी जानते हैं कि यह लक्ष्मणजी की नगरी है ।
Lucknow can be soon renamed as ‘Lakshman Nagari’: UP Dy CM Brajesh Pathak#Lucknow https://t.co/2LLBIBCEzr
— Catch News (@CatchNews) February 8, 2023
इसलिए सरकार तुरंत ही इस शहर का नाम परिवर्तन करेगी । बीजेपी सांसद संगम गुप्ता ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर लखनऊ का नाम परिवर्तन करने की मांग की है l श्री. गुप्ता ने कहा कि त्रेतायुग में भगवान श्रीराम द्वारा उनके भाई लक्ष्मण को लखनऊ उपहारस्वरूप दिया गया था; इसलिए इस नगर को ‘लखनपुर’ या ‘लक्ष्मणपुर’ के नाम से जाना जाता था । १८ वीं सदी में नवाब आसफुद्दौला ने इसका नाम परिवर्तित कर ‘लखनऊ’ कर दिया था ।
हैदराबाद को भाग्यनगर करने की भी हो रही है मांग !
गत कुछ वर्षों से तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद का नाम परिवर्तित कर भाग्यनगर करने की मांग की जा रही है । जुलाई २०२२ में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पक्ष कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए तेलंगाना की राजधानी का उल्लेख ‘भाग्यनगर’ किया था ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न
श्रीराम मंदिर को सरकार द्वारा नियुक्त अधिकारी की नहीं, रामभक्त की आवश्यकता !
हर घर योद्धा अभियान के अंतर्गत झारखंड में स्वरक्षा प्रशिक्षण शिविर उत्साहवर्धक वातावरण में प्रशस्तिपत्रक वितरण के साथ संपन्न !