पोलियो टीकाकरण दल की सुरक्षा कर रही पुलिस पर आक्रमण !

इस्लामाबाद (पाकिस्तान) – पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लक्की मारवात जिले के वारगडा पुलिस चौकी पर अज्ञात लोगों द्वारा की गई गोलीबारी में १ पुलिसकर्मी की मृत्यु हो गई और १ अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गया । उस समय पुलिस ने भी प्रत्युत्तर में गोली चलाई ।
डेरा इस्माइल खान जिले में हुई एक घटना में अज्ञात लोगों ने पोलियो टीकाकरण कर्मियों की सुरक्षा कर रही पुलिस टीम पर आक्रमण कर दिया, जिसमें ५ पुलिसकर्मी घायल हो गए । इस समय बम भी फेंका गया । प्रत्युत्तर में पुलिस द्वारा की गई गोलीबारी में एक आक्रमणकारी घायल हो गया । आक्रमणकारी घायल साथी को लेकर भाग गए। आक्रमणकारी आतंकवादी बताए जा रहे हैं । यहां पोलियो टीकाकरण का विरोध किया जा रहा है । टीकाकरण दल और उनकी सुरक्षा कर रही पुलिस पर पहले भी कई बारआक्रमण हो चुके हैं ।
MSRTC Cleanliness Drive : स्वच्छता के लिए जनता से करोडों रुपये लेने के उपरांत भी बस डिपो की दुर्दशा यथावत !
अमेरिका में भारत-विरोधी खालिस्तानियों के विरुद्ध कार्यवाही करना अपराध माना जाएगा ।
US Tariff Medicines : जेनेरिक दवाओं पर २०० प्रतिशत आयात शुल्क ! – ट्रंप की घोषणा
Amroha Conversion : अमरोहा (उत्तरप्रदेश) में नाम बदलकर अस्पताल चलाने वाले मुसलमान द्वारा हिन्दू परिचारिका का धर्मान्तरण ।
Stray Dogs Attack : आवारा कुत्ते के आक्रमण में घायल हुई बच्ची को १ लाख रुपये का अनुदान (मुआवजा) देने का आदेश
जंजीरा दुर्ग पर स्थायी रूप से भगवा ध्वज फहराया जाए, अन्यथा तीव्र आंदोलन करेंगे – ‘सह्याद्री प्रतिष्ठान हिंदुस्थान’ की चेतावनी