|

श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) – सुरक्षा दलों ने वर्ष २०२२ में विदेश के ४२ आतंकवादियों के साथ १७२ आतंकवादियों को मारा । इसके साथ भारत के २६ सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए । अतिरिक्त पुलिस महासंचालक विजय कुमार ने यह जानकारी दी । मारे गए आतंकवादियों में ‘टी.आर.एफ.’ तथा ‘लष्कर-ए-तोयबा’ के ३५, ‘जैश-ए-मोहम्मद’ के ३२, एवं ‘हिजबुल मुजाहिद्दीन’ के ३२ आतंकवादी थे । उनसे ३६० शश्त्रास्त्र नियंत्रण में लिए गए हैं ।
कश्मीर जोन में साल 2022 के दौरान कुल 93 सफल एनकाउंटर हुए हैं. इन आतंकी मुठभेड़ों में कुल 172 आतंकियों को ढेर किया गया है.#JammuAndKashmir #Terrorist#Kashmir https://t.co/uD8A1BPHzi
— ABP News (@ABPNews) December 31, 2022
१. वर्ष २०२२ में मार्ग पर हिंसा, पथराव तथा अधिकाधिक अवधि में इंटरनेट बंद रहने पर भी कश्मीर में कोई घटना नहीं हुई ।
२. वर्ष २०२२ में विविध संगठनों में ६५ नए आतंकवादियों की भरती हुई है । इनमें ५८ आतंकवादियों को मारा गया है ।
३. आतंकवादियों की गोलीबारी में २९ नागरिकों की मृत्यु हुई है । मृतकों में २१ स्थानीय लोगों में ६ हिन्दू तथा १५ मुसलमान थे । ८ लोग बाहर के राज्य से कश्मीर आए थे ।
४. वर्ष २०१६ में कानून तथा सुरक्षा की घटनाओं में २ सहस्र ८९७ प्रकरण थे, जो वर्ष २०२२ में २६ पर आ गए हैं । विविध कार्यवाहियों में सम्मिलित १ सहस्र ५६० लोगों को नियंत्रण में लिया गया है । पुलिस द्वारा विविध स्थानों पर छापे मार कर ११.८ किलो ब्राऊन शुगर, ४६ किलो हेरोईन तथा २०० किलो चरस नियंत्रण में लिए गए हैं ।
संपादकीय भूमिकायद्यपि कश्मीर में प्रतिवर्ष १०० से अधिक आतंकवादी मारे जाते हैं, तब भी पाकिस्तान में उनकी निर्मिति चलती ही रहती है । इसलिए कश्मीर में आतंकवाद नष्ट नहीं होता । अत: उसे जड से नष्ट करने हेतु पाकिस्तान को नष्ट करना आवश्यक है ! |
नागपुर में मानसिक तनाव के कारण ‘नीट’ परीक्षार्थी छात्रा ने की आत्महत्या
(और इनकी सुनिए …) ‘लव जिहाद’, ‘लैंड जिहाद’ ये सभी मूर्खतापूर्ण बातें – Abu Azmi
‘दारुल उलूम देवबंद’ आतंकियों का केंद्र होने से उसे ध्वस्त कीजिए – हिन्दू रक्षा दल की मांग
कोलकाता के सुरेंद्रनाथ महाविद्यालय के तृणमूल कांग्रेस के छात्र संगठन के कार्यालय में मिली बडी धनराशि
जेजुरी में रसायनयुक्त भंडारे (हल्दी) के विक्रय के विरुद्ध भाजपा विधायक विक्रम पाचपुते आक्रामक !
Wipro Corporate Jihad : आरोपी शाहिना रफीक को जांच के लिए पुणे बुलाया गया ।