सरकारी भूमि पर बनाए थे घर !

श्रीनगर – दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिला प्रशासन ने ‘हिज्ब-उल- मुजाहिद्दीन’ इस आतंकवादी संगठन के आतंकवादी गुलाम नबी खान के लिवर नाम के गांव के घर पर बुलडोजर चलाया । खान ने सरकारी भूमि पर घर बनाया था । खान उपर्युक्त संगठन का नेता है और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से यहां आतंकवादी गतिविधियों को नियंत्रित करता है। उसके ऊपर आतंकवाद विरोधी कानून के अंतर्गत अपराध प्रविष्ट है । वह ९० के दशक में पाक अधिकृत कश्मीर में भाग गया था । तब से वह वहां से आतंकवादी कार्यवाहियां कर रहा है । वर्ष २०१४ में उसकी सम्पत्ति जप्त कर ली गई थी । स्थानीय पंचायत ने खान के घर पर कार्यवाही करने की मांग की थी । उस अनुसार जिला प्रशासन ने यह किया ।
आतंकियों की संपत्ति पर जम्मू कश्मीर प्रशासन ने बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया है#JammuAndKashmir (@ashraf_wani)https://t.co/PEaOip6p34
— AajTak (@aajtak) December 31, 2022
अन्य एक आतंकवादी का घर भी उजाड दिया !
कुछ सप्ताह पूर्व जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने पुलवामा जिले में ‘जैश-ए-मोहम्मद’ के नेता आशिक निग्रो का घर भी इसी प्रकार उजाड दिया था। उसने भी सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किया था । वह वर्ष २०१८-१९ में पाक अधिकृत कश्मीर में भाग गया था और वहां से आतंकवादी कार्यवाहियां करता था । निग्रो का पुलवामा आतंकवादी आक्रमण में हाथ था । इस आक्रमण में भारत के ४० सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए थे ।
संपादकीय भूमिकासरकारी भूमि पर घर बनाए जाने तक प्रशासन सो रहा था क्या ? इसके लिए उत्तरदायी लोगों पर भी कार्यवाही करें ! |
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं