अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वक्तव्य !

अयोध्या (उत्तर प्रदेश) – मेरी तीन पीढियां श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के लिए समर्पित रहीं। हम सत्ता का उपभोग करने के लिए नहीं आये हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां वक्तव्य दिया कि, श्री राम मंदिर के लिए यदि हमें सत्ता भी गंवानी पडे तो कोई कष्ट नहीं है। वह अयोध्या में विकास कार्यों हेतु वहां पहुंचे थे। उन्होंने उक्त वक्तव्य उस समय एक कार्यक्रम में दिया ।
श्री अयोध्या धाम में आयोजित Timeless Ayodhya: Literature and Arts Festival में… https://t.co/xYNyizC209
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 21, 2025
योगी आदित्यनाथ ने कहा,
१. एक समूह ऐसा भी था जिसका कहना था कि, ‘मुख्यमंत्री रहते हुए अयोध्या जाने से विवाद उत्पन्न होगा। ‘ हमने कहा, ‘यदि कोई विवाद है, तो रहने दो; किन्तु अयोध्या के संबंध में विचार करने की नितांत आवश्यकता है।’ एक समूह ऐसा भी था जो कहता था, ‘आप जाएंगे और पुन: राम मंदिर के संबंध में चर्चा होगी।’ मैंने कहा कि यदि कोई कहता है, ‘हम सत्ता के लिए आए हैं’, तो श्री राम मंदिर के लिए हमें सत्ता भी खोनी पडे तो कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
२. वर्ष २०१७ में जब हमने अयोध्या में दीपोत्सव का आयोजन किया था, तो हमारे मन में एक ही बात थी कि, चाहे कुछ भी हो जाए, अयोध्या को उसकी पहचान मिलनी चाहिए, अयोध्या को उसका उचित सम्मान मिलना चाहिए। दिवाली से एक दिन पहले अयोध्या में दीपोत्सव एक उत्सव बन गया है, समाज का उत्सव बन गया है, ये आप देख रहे होंगे।
श्री अयोध्या धाम सनातन धर्म की आधार भूमि – योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेशश्री अयोध्या धाम भारत में सनातन धर्म की आधार भूमि है और सात पुण्य नगरों में से प्रथम है । रामायण विश्व का प्रथम महाकाव्य बनकर जनसामान्य में इतना लोकप्रिय हुआ कि आज भी भारत सहित संपूर्ण विश्व में विभिन्न भाषाओं में लोगों के हृदय को स्पर्श करता है । (२२.३.२०२५) |
संपादकीय भूमिकाऐसा तो कोई संत या शासक ही कह सकता है जो सन्यासी हो, किसी अन्य में ऐसी धमक कहां ! यदि ऐसे संत-राजा सर्वत्र सिंहासनारूढ हो जाएं तो इस देश में रामराज्य निश्चित आ जाएगा ! |
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’ होगा!
गुणवत्ता एवं अन्नसुरक्षा के विषय में ‘गोकुल’ संघ की ओर से कभी भी समझौता नहीं किया गया है ।
Bengaluru SIR : कर्नाटक में विशेष पुनरावलोकन प्रक्रिया में उजागर हुआ कि बेंगलुरु में ९७ लाख मतदाताओं में से ४ लाख अवैध
TMC Cut Money : बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेता उत्कोच (रिश्वत) के रुपये लोगों को कर रहे हैं वापस !
Delhi Hotel Fire : दिल्ली के होटल में लगी भीषण आग में २१ लोगों की मृत्यु
Temple Bonds : केन्द्र सरकार ‘टेम्पल बॉन्ड्स’ योजना लाने की तैयारी में !