
नई देहली : उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र नारायण त्यागी (पूर्व के वसीम रिजवी) ने एक वीडियो प्रसारित कर स्वयं कश्मीर जाकर वहां रहने की तथा उसके उपरांत हिन्दुओं को भी वहां बंसाने की घोषणा की है ।
कश्मीर में बसेंगे जितेंद्र नारायण त्यागी (पूर्व वसीम रिजवी)..
बाद में अपने साथ और भी हिंदुओं को बसाएंगे… pic.twitter.com/hzdq6f1yUS
— Suraj pratap singh (@Surajpratap23) December 17, 2022
१. जितेंद्र त्यागी ने कहा कि कुछ जिहादी आतंकी संगठन पाकिस्तान की सहायता से कश्मीर में हिन्दुओं को धमकाने का प्रयास कर रहे हैं । इस विषय में मेरा कुछ विचारकों तथा हिन्दू संगठनों से संवाद चल रहा है । हम सरकार की सहायता से कश्मीर में शीघ्रातिशीघ्र हिन्दुओं को बंसाने का प्रयास करेंगे । सर्वप्रथम मैं स्वयं कश्मीर में रहने के लिए जाऊंगा । इस योजना पर काम चल रहा है ।
२. एक समाचार जालस्थल के साथ की गई भेंटवार्ता में श्री. त्यागी ने कहा कि भारत के किसी भी राज्य से हिन्दुओं को बाहर निकाला नहीं जा सकता । किसी न किसी को संकट की संभावना को स्वीकार कर कश्मीर जाकर रहना पडेगा ही !
३. ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म के विषय में उन्होंने किहा कि इस फिल्म में जो दिखाया गया है, वह बहुत ही अल्प है । कश्मीरी हिन्दुओं ने जो अत्याचार सहन किए हैं, उसका आधा अंश भी इस फिल्म में नहीं दिखाया गया है । मैने भी इस विषय पर एक फिल्म बनाई है; परंतु कुछ कारणवश वह प्रदर्शित नहीं हो सका है ।
अमेरिका में भारत-विरोधी खालिस्तानियों के विरुद्ध कार्यवाही करना अपराध माना जाएगा ।
Amroha Conversion : अमरोहा (उत्तरप्रदेश) में नाम बदलकर अस्पताल चलाने वाले मुसलमान द्वारा हिन्दू परिचारिका का धर्मान्तरण ।
Stray Dogs Attack : आवारा कुत्ते के आक्रमण में घायल हुई बच्ची को १ लाख रुपये का अनुदान (मुआवजा) देने का आदेश
जंजीरा दुर्ग पर स्थायी रूप से भगवा ध्वज फहराया जाए, अन्यथा तीव्र आंदोलन करेंगे – ‘सह्याद्री प्रतिष्ठान हिंदुस्थान’ की चेतावनी
तत्कालीन समाजवादी एवं कांग्रेस सरकारों ने कब्रिस्तान की दीवारों पर पैसा खर्च करने को ही ‘धर्मनिरपेक्षता’ माना ! – Yogi Adityanath
Allahabad HC : बुलडोजर कार्यवाही के संबंध में इलाहाबाद उच्च न्यायालय का विभाजित निर्णय !