मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा द्वारा सुरक्षा प्रदान करने का आदेश !

मोरीगांव (असम) – यहां के लहरीघाट भाग में एक मुसलमान बहुसंख्यक गांव में एकमात्र हिन्दू परिवार को वहां से निकालने तथा उसकी भूमि हडपने हेतु उसे कष्ट देने की घटना सामने आई है । मुसलमानों ने इस परिवार का घर जला दिया । इस परिवार को ऐसी धमकी दी गई है कि यदि वे यहां से नहीं गए, तो उनकी हत्या कर दी जाएगी । राजू रविदास इस परिवार के प्रमुख का नाम है । उनका परिवार गत १०० वर्षाें से इस गांव में रह रहा है । अंग्रेजों की कालावधि में बिहार राज्य से उनके पूर्वज यहां आकर रहने लगे थे । पूर्व में इस भाग में सैकडों हिन्दू परिवार रहते थे; परंतु मुसलमानों की धमकियाें के कारण उन्हें यहां से जाना पडा अब इस संपूर्ण क्षेत्र में केवल १६ हिन्दू परिवार शेष हैं ।
‘भाग जाओ नहीं तो मार देंगे’: असम के गाँव में अकेला हिन्दू परिवार को धमकी, जमीन पर कब्जा के लिए घर को जला डाला, CM सरमा ने लिया संज्ञान#Assam #Hinduhttps://t.co/HZgUAf24jj
— ऑपइंडिया (@OpIndia_in) December 14, 2022
राजू रविदास की एक एकड भूमि है । उनके पडोस में रहनेवाला अब्दुल जलील लंबे का इस भूमि पर ध्यान है । उसके परिवार में २५ लोग हैं, ये सभी लोग रविदास को धमकी देकर रविदास के परिवार के किसी सदस्य के साथ भी मारपीट करते हैं । उन्होंने रविदास को घर छोडकर जाने की धमकी दी है । विवाह के उपलक्ष्य में परिवार के साथ अन्य स्थान पर जाने पर रविदास का घर जलाया गया । इस घटना का समाचार स्थानीय समाचारपत्र में प्रसारित होने पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने रविदास को सुरक्षा प्रदान करने का आदेश दिया । (मुख्यमंत्री को क्यों यह कहना पडता है? क्या स्थानीय पुलिस को यह समझ में नहीं आता ? – संपादक, दैनिक सनातन प्रभात)
We will take strong measures immediate so that every one can live with a sense of peace and security https://t.co/GpZwIUIlnW
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) December 12, 2022
संपादकीय भूमिका
|
Amroha Conversion : अमरोहा (उत्तरप्रदेश) में नाम बदलकर अस्पताल चलाने वाले मुसलमान द्वारा हिन्दू परिचारिका का धर्मान्तरण ।
Stray Dogs Attack : आवारा कुत्ते के आक्रमण में घायल हुई बच्ची को १ लाख रुपये का अनुदान (मुआवजा) देने का आदेश
जंजीरा दुर्ग पर स्थायी रूप से भगवा ध्वज फहराया जाए, अन्यथा तीव्र आंदोलन करेंगे – ‘सह्याद्री प्रतिष्ठान हिंदुस्थान’ की चेतावनी
तत्कालीन समाजवादी एवं कांग्रेस सरकारों ने कब्रिस्तान की दीवारों पर पैसा खर्च करने को ही ‘धर्मनिरपेक्षता’ माना ! – Yogi Adityanath
Allahabad HC : बुलडोजर कार्यवाही के संबंध में इलाहाबाद उच्च न्यायालय का विभाजित निर्णय !
Pakistan Supreme Court : १२ वर्ष उपरांत पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सभी आरोपियों को मुक्त किया गया !