‘तरुण हिन्दू’ और ‘हिन्दू जनजागृति समिति’ द्वारा धनबाद (झारखंड) में ‘राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन’ का आयोजन !

धनबाद (झारखंड) – मुंबई की हिन्दू युवती श्रद्धा वालकर की हत्या करनेवाले क्रूर आफताब पूनावाला और उत्तर प्रदेश की हिन्दू युवती निधि द्वारा धर्म-परिवर्तन करने से मना करने पर उसे चौथी मंजिल से फेंककर उसकी हत्या करनेवाले सूफियान को फांसी का दंड दिया जाए । साथ ही ‘लव जिहाद विरोधी अधिनियम’ और ‘धर्मांतरण निषेध अधिनियम’ पूरे भारत में शीघ्रातिशीघ्र लागू किया जाए । इस गंभीर समस्या के समाधान हेतु हिन्दू जनजागृति समिति एवं तरुण हिन्दू की ओर से यहां के रणधीर वर्मा चौक पर आंदोलन किया गया । आंदोलन के उपरांत उपायुक्त श्री. संदीप सिंह से मिलकर उन्हें इस विषय पर निवेदन दिया गया । आंदोलन में तरुण हिन्दू के श्री. उज्वल बनर्जी, हिन्दुत्वनिष्ठ श्री. एम.पी. शर्मा, श्री. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, अधिवक्ता सुदीप गुप्ता, हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. अमरजीत प्रसाद, श्री. समरपाल सिंह, श्री. बिपिन लाल एवं पूर्व-पूर्वोत्तर भारत राज्य समन्वयक श्री. शंभू गवारे उपस्थित थे ।
पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर और रांची में भी निवेदन प्रस्तुत
जमशेदपुर (झारखंड) – इसी विषय पर झारखंड राज्य के पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर तथा रांची जिले में उपायुक्त को निवेदन दिए गए । पूर्वी सिंहभूम में निवेदन देने हेतु विश्व हिन्दू परिषद से श्रीमती वंदना राव, हिन्दुत्वनिष्ठ श्री. डी. प्रसाद, श्री. आलोक पांडे, श्री. जय चक्रवर्ती, श्रीमती अश्विनी एवं समिति की ओर से श्री. बी.वी. कृष्णा उपस्थित थे । रांची में निवेदन देने हेतु हिन्दुत्वनिष्ठ श्रीमती ज्योति ठक्कर, श्रीमती अनीता केसरी, श्री. आलोक केसरी, श्री. राजीव सिंह एवं समिति की श्रीमती पूजा चौहान उपस्थित थीं ।
गुवाहाटी में जिला उपायुक्त कार्यालय में निवेदन प्रस्तुत
गुवाहाटी (असम) – यहां हिन्दू लडकियों की रक्षा के लिए ‘लव जिहाद विरोधी’ कठोर कानून लागू करें इस मांग हेतु कामरूप महानगर के जिला उपायुक्त कार्यालय में अतिरिक्त जिला उपायुक्त महोदया श्रीमती सुकन्या बोरा को स्थानीय धर्मनिष्ठ अधिवक्ता श्री. कमलेश कुमार गुप्ता तथा धर्मप्रेमी श्री. उपेन्द्र तिवारी एवं श्री. उमेश कुमार साह ने निवेदन दिया ।
Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।
Andaman Natural Gas : अंडमान ‘शैलो ऑफशोर ब्लॉक’ में मिला प्राकृतिक गैस का दूसरा विशाल भंडार
Mumbai Hub Of Bangladeshi Infiltrators : मुंबई बन गया है बांग्लादेशी घुसपैठियों का केंद्र – १ सहस्र ५०० से अधिक स्थानों पर घुसपैठियों के अड्डे
नेरूळ (नई मुंबई) के चिकित्सालय के छात्रावास में स्थित हिन्दुओं की मूर्तियां धर्मांध ईसाई युवती ने फेंक दीं
CJI In London: लंदन में भारत के मुख्य न्यायाधीश के कार्यक्रम में हलचल : भारतीय उच्चायोग अत्यंत अप्रसन्न
पंढरपूर स्थित श्री विठ्ठल मूर्ति पर रासायनिक लेपन करने का वारकरी संप्रदाय द्वारा तीव्र विरोध : रासायनिक लेपन के कारण मूर्ति की क्षति !