जानकारी उजागर होने के उपरांत पुलिस सिपाही ने बंद किया फेसबुक खाता !

ललितपुर (उत्तर प्रदेश) – पुलिस में सिपाही मुशीर खान ने जिहादी आतंकवादियों के आदर्श रहने वाले जाकिर नाइक का समर्थन किया है । खान के फेसबुक खाते पर इस संबंध में शेयर की हुई पोस्ट दिख रही है । इसमें धर्मांतरण का भी उल्लेख है । मुशीर खान द्वारा किया यह कृत्य सामने आने के उपरांत उसने अपना फेसबुक खाता बंद कर दिया है ।
बुर्के में ‘रामायण वाली सीता’, धर्मांतरण वाले पोस्ट … ज़ाकिर नाइक का फैन निकला यूपी पुलिस का कॉन्स्टेबल मुशीर खान, पोल खुलने पर बंद किया फेसबुक#Lalitpur #UPPolice #ZakirNaikhttps://t.co/2c2hlVEu6S
— ऑपइंडिया (@OpIndia_in) December 10, 2022
सीतापुर में एक मंदिर के महंत बजरंग मुनि उदासीन ने मुशीर खान के फेसबुक खाते की पोस्ट का चित्र प्रसारित किया है । मुशीर खान जिस फेसबुक खाते से जुडा है उसका नाम ‘डॉ. जाकिर नाइक का समर्थन करने वालों का समूह’ है । इस समूह में ४ लाख १५ सहस्र लोग जुडे हैं । जिनमें मुशीर खान भी है ।
“भारत सरकार द्वारा वांछित जाकिर नाईक का फैन है @Uppolice के @lalitpurpolice में पोस्टेड कांस्टेबल मुशीर खान”
जाकिर नाईक के चाहने वालों के ग्रुप का मेंबर भी है. शेयर करता है धर्मांतरण वाले कंटेंट.
रामायण की सीता @ChikhliaDipika को घोषित कर दिया इस्लाम में कनवर्ट. pic.twitter.com/bHDUh1pVs0
— महंत बजरंग मुनि (@BabaBajrangMuni) December 9, 2022
| उक्त चित्र प्रकाशित करने का उद्देश्य किसी की धार्मिक भावनाएं आहत करना नहीं है । केवल जानकारी के लिए प्रकाशित किया गया है । – संपादक |
महंत बजरंग मुनि उदासीन ने इस विषय का ट्वीट कर मुशीर खान का आतंकवादियों से संबंध होने की बात कही है । उन्होंने राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा खान की जांच कराए जाने की मांग की है ।
संपादकीय भूमिका‘पुलिस दल के कर्मचारी क्या कर रहे हैं ?’, यह पुलिस को ज्ञात नहीं होगा, तो कानून और सुव्यवस्था कभी अच्छी रह सकती है क्या ? ऐसे पुलिसवालों को तुरंत निष्कासित कर उन्हें कारागृह में डालना चाहिए ! |
Amroha Conversion : अमरोहा (उत्तरप्रदेश) में नाम बदलकर अस्पताल चलाने वाले मुसलमान द्वारा हिन्दू परिचारिका का धर्मान्तरण ।
Stray Dogs Attack : आवारा कुत्ते के आक्रमण में घायल हुई बच्ची को १ लाख रुपये का अनुदान (मुआवजा) देने का आदेश
जंजीरा दुर्ग पर स्थायी रूप से भगवा ध्वज फहराया जाए, अन्यथा तीव्र आंदोलन करेंगे – ‘सह्याद्री प्रतिष्ठान हिंदुस्थान’ की चेतावनी
तत्कालीन समाजवादी एवं कांग्रेस सरकारों ने कब्रिस्तान की दीवारों पर पैसा खर्च करने को ही ‘धर्मनिरपेक्षता’ माना ! – Yogi Adityanath
Allahabad HC : बुलडोजर कार्यवाही के संबंध में इलाहाबाद उच्च न्यायालय का विभाजित निर्णय !
Pakistan Supreme Court : १२ वर्ष उपरांत पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सभी आरोपियों को मुक्त किया गया !