उच्चतम न्यायालय ने अवैध देशी दारू को लेकर पंजाब की ‘आप’ सरकार को फटकारा !
नई देहली – आप देश को नष्ट करेंगे । यदि देश की सीमा सुरक्षित नहीं होगी, तो देश कैसे चलेगा ? आपको गलत बातों पर लगाम लगानी चाहिए, ऐसे शब्दों में उच्चतम न्यायालय ने पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार को फटकार लगाई । राज्य में देशी दारू के कारण अनेक लोगों की मृत्यु हो रही है । इस संबंध में प्रविष्ट की गई याचिका पर सुनवाई करते समय न्यायालय ने सरकार को फटकारा । न्यायालय ने आदेश दिया कि ‘स्थानीय पुलिस का दायित्व निश्चित किया जाना चाहिए । इस संबंध में विस्तृत प्रतिज्ञापत्र प्रस्तुत करें’ ।
Supreme Court slams AAP govt in Punjab for not taking any action on the manufacturing and sale of illegal liquorhttps://t.co/YwnlK6XzZN
— OpIndia.com (@OpIndia_com) December 5, 2022
न्यायालय ने आगे कहा कि, नशीले पदार्थ और दारू, यह पंजाब की गंभीर समस्या है । सरकार केवल अपराध प्रविष्ट कर रही है; परंतु राज्य के प्रत्येक भाग में दारू की भट्टियां है । यह अत्यंत भयावह और खतरनाक है । आपके द्वारा जप्त किए गए पैसों से इस संबंध में जागृति अभियान चलाने की आवश्यकता है । किसी देश को नष्ट करना हो, तो सीमा पर से चालू नही़ं करेंगे ? इसलिए पंजाब जैसे सीमावर्ती राज्य में ऐसा होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है । युवकों को लक्ष्य करना आसान होता है, इस कारण इस संबंध में अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है ।

SANATAN PRABHAT EXCLUSIVE : बोरीवली (मुंबई) के नैंसी एस्.टी. बस स्थानक में स्वच्छता की ‘ऐसी की तैसी
Goalpara School Beef Row : आसाम के एक विद्यालय में मुस्लिम विद्यार्थियों द्वारा हिन्दू विद्यार्थियों को गाय का मांस भक्षण कराने का प्रयास
Nagar Nigam Varanasi Decision : वाराणसी में अब मांस एवं मछली उपलब्ध नहीं होंगे !
केरल में ‘इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग’ की प्रथम महिला विधायिका द्वारा दीप प्रज्वलन कर भोजनालय (रेस्टोरेंट) का उद्घाटन करने पर कट्टरपंथियों की आलोचना
चिंचवड (पुणे) स्थित श्री मोरया गोसावी मंदिर परिसर की यात्रा में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लेबल वाली चादर की बिक्री !
Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।