हत्या के उपरांत सैनिक का सिर पेड पर लटका दिया !

पेशावर (पाकिस्तान) – अफगानिस्ता की सीमा से सटे पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में टीटीपी (तेहरिक-ए-तालिबान पाकिस्तान) इस जिहादी संगठन ने एक पाकिस्तानी सैनिक का सिर काटकर उसकी हत्या की । हत्या के उपरांत उसका सिर बाजार के एक पेड पर लटका दिया गया । इसके साथ ही ‘इस मृतक सैनिक के अंतिमसंस्कार में कोई सम्मिलित न हों, अन्यथा उसके बुरे परिणाम होंगे’, यह धमकीभरा पत्र भी रखा गया है । हत्या किए गए पाकिस्तानी सैनिक का नाम रहमान जमान है ।
तालिबान ने PAK फौजी का सिर काटा: कत्ल के बाद सैनिक का शव पेड़ पर लटकाया, लोगों से कहा- जनाजे में शामिल न होंhttps://t.co/4Leqv5yHBH#taliban #pakistan pic.twitter.com/fhFiPS8CcL
— Dainik Bhaskar (@DainikBhaskar) December 7, 2022
१. अफगाण पत्रकार सुहैब जुबेरी, साथ ही अन्य कुछ लोगों ने सामाजिक माध्यमों पर यह जानकारी दी । इसमें विशेष बात यह कि इसके संदर्भ में पाकिस्तानी सेना अथवा सरकार की ओर से अभीतक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है ।
२. नोबेल शांति पुरस्कार प्राप्त पाकिस्तानी कार्यकर्त्री मलाला युसूफजाई के पिता जियाउद्दीन ने सामाजिक माध्यमों पर इसी क्षेत्र में हुई और एक घटना की जानकारी दी है । इसमें ५ दिसंबर की देर रात बन्नू जिले के जानीखेल क्षेत्र के एक घर में टीटीपी के आतंकी घुसे । वहां उन्होंने रहमानउल्ला तथा उसके लडके शाहिद की गोलियां मारकर हत्या की । रहमानउल्ला का शव भी पेड पर लटका दिया गया था । अब इस परिवार में केवल १० वर्ष की एक लडकी बची है ।
संपादकीय भूमिका‘जैसा करें वैसा भरें’, यही नियम पाकिस्तान के सैनिकों को लागू होता है ! |
अमेरिका में भारत-विरोधी खालिस्तानियों के विरुद्ध कार्यवाही करना अपराध माना जाएगा ।
Mohammad Nawaz Baned : पाकिस्तान के क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा ३ महीने का प्रतिबंध
Russia Ukraine War : भारतीय नाविक काम कर रही नौका पर रूस ने आक्रमण किया , ६ लोग मारे गए ।
Pakistan Supreme Court : १२ वर्ष उपरांत पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सभी आरोपियों को मुक्त किया गया !
Chargesheet Against ‘Al Halimi Foundation’ : ‘अल् हलिमी फाउंडेशन’ के विरुद्ध १४ सहस्र पन्नों का आरोप-पत्र प्रविष्ट !
(और इनकी सुनिए…) ‘गत वर्ष हुआ संघर्ष प्रधानमंत्री मोदी एवं पाक के सैन्यदल प्रमुख आसिम मुनीर के मध्य मिलीभगत थी !’ – Imran Khan Sister’s Claim