वंजारा ने ‘प्रजा विजय पक्ष’ की स्थापना की !

कर्णावती (गुजरात) – गुजरात में हिंदुत्व के बिना कोई भी दल भाजपा का पर्याय नहीं हो सकता क्योंकि गुजरात हिंदुत्व की प्रयोगशाला है । अत: केवल हिंदुत्वनिष्ट दल ही भाजपा को हरा सकता है, गुजरात पुलिस बल के पूर्व ´भारतीय पुलिस सेवा´ अधिकारी डी.जी. वंजारा ने व्यक्त किया । गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले डी.जी. वंजारा ने ‘प्रजा विजय पक्ष ‘ नाम से अपना हिंदुत्वनिष्ट दल बनाया है । वंजारा ने ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी दी और यह भी घोषित किया कि वह राज्य की सभी १८२ विधान सभा क्षेत्रों पर चुनाव लड़ेंगे ।
ગુજરાતમાંથી ભય અને ભ્રષ્ટાચારના સામ્રાજ્યનો અંત કરી "નિર્ભય પ્રજારાજ" ની સ્થાપના કરવા માટે નવા રાજકીય વિકલ્પ તરીકે "પ્રજા વિજય પક્ષ"ની વિધિવત ઘોષણા આવતી કાલે તા. ૮-૧૧-૨૦૨૨ના રોજ, હોટેલ પ્લેનેટ લેન્ડમાર્ક, ઇસ્કોન ચાર રસ્તા નજીક, આમલી રોડ, અમદાવાદ મુકામે કરવામાં આવશે. જય વ વિજય હો.
— DG Vanzara (@VanzaraDg) November 7, 2022
राजसत्ता और धर्मसत्ता को एकत्र करेगा हमारा दल !
पत्रकारों से वार्ता करते हुए वंजारा ने कहा कि सत्ता व्यक्ति को भ्रष्ट करती है और बहुमत की सत्ता तो पूरी तरह भ्रष्ट करती है । गुजरात में भाजपा के २७ वर्षों के निर्बाध शासन की वर्तमान स्थिति यही है । कांग्रेस ने भाजपा को पराजित करने का प्रयत्न किया किन्तु वह असफल रही । यहां तक कि ‘आप’ भी भाजपा को सत्ता से नहीं दूर नहीं कर पाएगी । ‘प्रजा विजय पक्ष’ ही एकमात्र ऐसा दल है जो हिंदुत्व के सिद्धांतों के आधार पर भाजपा का पर्याय बनने में सक्षम है । केवल राजसत्ता को महत्व देने वाली भाजपा से, हिंदुत्व के संबंध में हमारे पास बहुत कुछ अधिक है । हमारा पक्ष राजसत्ता व धर्मसत्ता का संगम है एवं हिंदुत्वनिष्ट है । लोकतंत्र में कोई एक दल शासन नहीं कर सकता । लोकतंत्र में मत-विभाजन होना चाहिए । यह संवैधानिक योजना का तत्व है । इसमें अनुचित क्या है ?, उन्होंने प्रश्न किया ।
श्रीराम मंदिर में दान चोरी की घटना में बडे लोगों को छोड दिया गया । – Shankaracharya Avimukteshwaranand Saraswati
‘म्यूजिक कॉन्सर्ट’ में इसके आगे शराब की अनुमति नहीं ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री
श्रीराम मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में अंततः अपराध प्रविष्ट : २ लोगों को बंदी बनाया गया
Champat Rai Resignation : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय का त्यागपत्र
तेलंगाना के महिला तहसीलदार की २० करोड रुपए की अत्यधिक संपत्ति पकडी गयी
आषाढी वारी में श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होगी, इसकी चिंता करें – देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री