३ एके-४७, ३ पिस्तल, बंदुक की २०० गोलियां आदि शस्त्र-संग्रह मिला !

फिरोजपुर (पंजाब) – यहां सीमा सुरक्षा बल ने शस्त्रों से भरी हुई बैग नियंत्रण में ली है । इस बैग को ड्रोन के माध्यम से यहां पहुंचाने की बात बताई जा रही है । गुप्तचर विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार फिरोजपुर सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल की १३६ बटालियन की ओर से छानबीन अभियान चलाया गया । उसमें भारत-पाक सीमारेखा के पास एक बडा बैग दिखाई दिया । उसकी जांच करने पर उसमें बडी मात्रा में गोलाबारूद होने की घटना सामने आई ।
सीमा सुरक्षा बल को मिले बैग में ३ एके-४७, ५ एम्.पी.-५ (छोटी एके-४७), ३ पिस्तल तथा १७ खाली मैगजीन नियंत्रण में ली गईं । इसके अतिरिक्त ३० बोअर की १०० गोलियां तथा ५.५६ एम्.एम्. की १०० गोलियां नियंत्रण में ली गईं ।
BSF ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर हथियारों का जखीरा किया जब्त, गोला-बारूद भी हुए बरामदhttps://t.co/8hvsQMjwKw
— रिपब्लिक भारत (@Republic_Bharat) October 28, 2022
सैनिकों का ध्यान भटकाने के लिए ड्रोन का उपयोग !
पंजाब में शस्त्रों का इतना बडा संग्रह भेजकर वहां का वातावरण बिगाडना पाकिस्तान का उद्देश्य है । पाकिस्तान के आतंकियों को पंजाब का मादक पदार्थाें के तस्करों तथा गुंडों का उपयोग पंजाब में आतंक फैलाना है । इससे पहले निरंतर भेजे जानेवाले ड्रोन सीमा सुरक्षा बल का ध्यान भटकाने के लिए ही हो सकते हैं, ऐसा विशेषज्ञों का मानना है । इसीलिए सैनिकों का ध्यान भटकाकर पंजाब में बडी मात्रा में शस्त्र तथा हेरॉईन भेजने का प्रयास किया जा रहा है ।
संपादकीय भूमिकाइस प्रकार से शस्त्रों का जखीरा नियंत्रण में लेने की अपेक्षा ‘सौ सुनार की, एक लुहार की’, इस तत्त्व के अनुसार आगे जाकर एक ही वार में जिहादी आतंकवाद का संरक्षण पाकिस्तान को नष्ट कर देना अधिक उचित है, इसे राजकर्ता कब ध्यान लेंगे ? |
अमेरिका में भारत-विरोधी खालिस्तानियों के विरुद्ध कार्यवाही करना अपराध माना जाएगा ।
Amroha Conversion : अमरोहा (उत्तरप्रदेश) में नाम बदलकर अस्पताल चलाने वाले मुसलमान द्वारा हिन्दू परिचारिका का धर्मान्तरण ।
Stray Dogs Attack : आवारा कुत्ते के आक्रमण में घायल हुई बच्ची को १ लाख रुपये का अनुदान (मुआवजा) देने का आदेश
जंजीरा दुर्ग पर स्थायी रूप से भगवा ध्वज फहराया जाए, अन्यथा तीव्र आंदोलन करेंगे – ‘सह्याद्री प्रतिष्ठान हिंदुस्थान’ की चेतावनी
तत्कालीन समाजवादी एवं कांग्रेस सरकारों ने कब्रिस्तान की दीवारों पर पैसा खर्च करने को ही ‘धर्मनिरपेक्षता’ माना ! – Yogi Adityanath
Allahabad HC : बुलडोजर कार्यवाही के संबंध में इलाहाबाद उच्च न्यायालय का विभाजित निर्णय !