राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का नागपुर का विजयादशमी उत्सव !

नागपुर : ‘हम अलग दिखते हैं, हम एक-दूसरे के नहीं हैं तथा हमें हमारा अलग चाहिए; यह अनुचित विचार है । हमने इन अनुचित विचारों का दुखद परिणाम देखा है । ऐसे विचारों के कारण भाई बिछड गया, भूमि बांटी गई; साथ ही धर्म एवं संस्थाएं मिट गईं । हमें पुनः उस (विभाजन) के मार्ग पर नहीं चलना है । हमें एकत्र रहना है । प.पू. सरसंघचालक डॉ. मोहनजी भागवत ने यहां ऐसा प्रतिपादित किया । ५ अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विजयादशमी उत्सव में वे ऐसा बोल रहे थे ।
इस अवसर पर केंद्रीय सडक परिवहन मंत्री नितीन गडकरी एवं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उपस्थित थे । सांघिक गीत ‘परमवैभवी भारत होगा’, शारीरिक कवायतें तथा प्रदर्शनियों के प्रस्तुतिकरण के उपरांत कार्यक्रम का आरंभ हुआ ।
प.पू. मोहनजी भागवत ने आगे कहा कि,
१. हमें एकत्र रहना हो, तो सर्वप्रथम हमें भारत का बनना पडेगा । हम भारतीय पूर्वजों एवं भारतीय संस्कृति के वंशज हैं । समाज एवं राष्ट्रीयता के संबंध के चलते हम एक हैं तथा यही हमारे लिए तारक मंत्र है ।
२. भारत को स्वतंत्रता मिली; परंतु उसके उपरांत पाकिस्तान बन गया । उसके कारण हिन्दुओं-मुसलमानों में शाश्वत राजनीतिक दरार उत्पन्न हुई, यह अनुचित हुआ ।
३. हम हिन्दूसंगठन करते हैं; परंतु हम किसी का विरोध नहीं करते । लोग ‘भारतीय’, ‘इंडिक’; ऐसे शब्दप्रयोग करते हैं; परंतु हम हमारी स्पष्टता के लिए ‘हिन्दू’ शब्द का उपयोग करेंगे । साधन, शुचिता एवं तपस्या के आधार पर संघ का संगठन खडा हुआ है । उसके कारण संघशक्ति कभी भी उपद्रवी नहीं बन सकती ।
४. जनसंख्या में अनुपात का संतुलन बना रहना चाहिए । जनसंख्या की नीति सभी के लिए समानरूप से लागू होनी चाहिए । ५० वर्ष उपरांत हम कितने लोगों को भोजन परोस सकते हैं तथा उनका दायित्व ले सकते हैं; इसका समग्र विचार कर नीति बनानी पडती है ।
५. हम बच्चों को अंग्रेजी विद्यालयों में पढाते हैं । घर पर स्थित नामफलक, साथ ही मंगल कार्य की निमंत्रण पत्रिकाएं भी अंग्रेजी में भेजते हैं । ‘करियर’ के लिए अंग्रेजी आवश्यक है’, यह दृढ धारणा है; परंतु वैसा नहीं है । हम मातृभाषा की बातें करते हैं; परंतु जबतक हम स्वयं से किसी बात का आरंभ नहीं करते, तबतक कुछ भी साध्य नहीं होता । शिक्षानीति में मातृभाषा में शिक्षा देने का अंतर्भाव किया गया है । उसका पाठ्यक्रम भी तैयार किया जा रहा है; परंतु उसके लिए समाज से सहयोग नहीं मिलता, तबतक कोई भी कार्य सफल नहीं हो सकता ।
६. अन्यााय, असत्य, अत्याचार तथा आतंकवाद के विरोध में समाज को एकजूट होकर खडे रहना चाहिए ।
राजस्थान के कारागृह में आजीवन कारावास का दंड भुगत रहे २ बंदियों का २२ जुलाई को विवाह होगा
CM Dr. Mohan Yadav : प्रभु श्रीरामचंद्रजी ने एक विवाह किया, तो रहीम से भी वही अपेक्षा !
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।