गणेशोत्सव में श्री गणेशमूर्ति की स्थापना करने के कारण मिली थी धमकियां !

अलीगढ (उत्तरप्रदेश) – यहां की भाजपा नेता रुबी खान द्वारा नवरात्रि में श्री दुर्गादेवी की पूजा करने के कारण मुसलमानों द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं । इससे पहले गणेशोत्सव में उन्होंने अपने घर पर श्री गणेश की स्थापना की थी, इस कारण उन्हें ऐसी धमकियां दी गई थी । उनके विरोध में फतवा भी निकाला गया था । २ वर्ष पूर्व उन्होंने घर पर ‘राम दरबार’ आयोजित किया था । इसके उपरांत उनके ऊपर आक्रमण भी किए गए थे ।
जिंदा जलाने के भडकाऊ आवाहन !
रुबी खान के विरोध में स्थान-स्थान पर पोस्टर लगाकर उन्हे ‘काफिर’ लिखा गया । साथ ही ‘उन्हें और उनके परिवार को बहिष्कृत कर जिंदा जलाना चाहिए’ ऐसा भी इस पत्रक पर लिखा है । इस विषय में पुलिस को जानकारी देने के साथ रुबी खान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर सुरक्षा दिए जाने की मांग की है ।
इस विषय में रुबी खान के पति आसिफ खान ने कहा कि, हम हिन्दू-मुसलमान एकता का संदेश देने का प्रयास कर रहे हैं; लेकिन कुछ लोग हमारी अपकीर्ति कर रहे हैं ।
-Aligarh: Posters against Ruby Asif Khan for installing Durga idol, threaten to burn alive along with family pic.twitter.com/PlSIqZmZMt
— Aditya Bidwai (@AdityaBidwai) September 28, 2022
संपादकीय भूमिका
|
Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।
Andaman Natural Gas : अंडमान ‘शैलो ऑफशोर ब्लॉक’ में मिला प्राकृतिक गैस का दूसरा विशाल भंडार
Mumbai Hub Of Bangladeshi Infiltrators : मुंबई बन गया है बांग्लादेशी घुसपैठियों का केंद्र – १ सहस्र ५०० से अधिक स्थानों पर घुसपैठियों के अड्डे
नेरूळ (नई मुंबई) के चिकित्सालय के छात्रावास में स्थित हिन्दुओं की मूर्तियां धर्मांध ईसाई युवती ने फेंक दीं
CJI In London: लंदन में भारत के मुख्य न्यायाधीश के कार्यक्रम में हलचल : भारतीय उच्चायोग अत्यंत अप्रसन्न
पंढरपूर स्थित श्री विठ्ठल मूर्ति पर रासायनिक लेपन करने का वारकरी संप्रदाय द्वारा तीव्र विरोध : रासायनिक लेपन के कारण मूर्ति की क्षति !