न्यायालय में राष्ट्रीय भाषाओं में निर्णय हों, ऐसी भी मांग

रायपुर (छत्तीसगढ) – अमरीका और ब्रिटन में हिन्दू धर्म पढाया जा रहा है । इसलिए इसे भारत में भी पढाया जाना चाहिए । यहां आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ३ दिवसीय समन्वय बैठक में मांग की गई कि ‘हिन्दुत्व के विषय में योग्य जानकारी क्या है ?’ इसका समावेश शिक्षाप्रणाली में किया जाना चाहिए ।
इस बैठक में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत की उपस्थिति में शिक्षा, रोजगार, आर्थिक तथा सामाजिक सूत्रों पर विस्तार से चर्चा की गई । संघ के सभी ३६ संगठनों से चर्चा के पश्चात इस सूत्र पर सहमति बनी कि देश में सकारात्मक बदलाव पर कार्य होना चाहिए । साथ ही स्थानीय स्तर पर ग्राम आधारित अर्थव्यवस्था पुन: शुरू करने पर भी चर्चा हुई ।
संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. मनमोहन वैद्य ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि न्यायालयों में भारतीय भाषाओं में कार्य हो और निर्णय भी भारतीय भाषाओं में हों । लोगों को समझ में नहीं आता कि अधिवक्ता तथा न्यायाधीश अंग्रेजी में क्या कहते हैं । उन्होंने यह भी कहा कि ‘राष्ट्र का अर्थ समाज है और यहां का समाज हिन्दू है ।’
SANATAN PRABHAT EXCLUSIVE : बोरीवली (मुंबई) के नैंसी एस्.टी. बस स्थानक में स्वच्छता की ‘ऐसी की तैसी
Goalpara School Beef Row : आसाम के एक विद्यालय में मुस्लिम विद्यार्थियों द्वारा हिन्दू विद्यार्थियों को गाय का मांस भक्षण कराने का प्रयास
Nagar Nigam Varanasi Decision : वाराणसी में अब मांस एवं मछली उपलब्ध नहीं होंगे !
केरल में ‘इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग’ की प्रथम महिला विधायिका द्वारा दीप प्रज्वलन कर भोजनालय (रेस्टोरेंट) का उद्घाटन करने पर कट्टरपंथियों की आलोचना
चिंचवड (पुणे) स्थित श्री मोरया गोसावी मंदिर परिसर की यात्रा में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लेबल वाली चादर की बिक्री !
Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।