|
(मॉल का अर्थ विस्तृत व्यापारी संकुल)

बेंगलुरु (कर्नाटक) – यहां कुछ लोगों ने टीपू सुलतान के लगे हुए फलक फाड दिए । ये फलक कांग्रेस द्वारा लगाए गए थे । ‘भारत की स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव होते हुए देशभक्तों के स्थान पर टीपू सुलतान के फलक क्यों ?’, ऐसा आक्षेप फलक फाडनेवालों द्वारा लिया गया । कांग्रेस का आरोप है कि ये फलक विश्व हिन्दू परिषद द्वारा फाडे गए हैं; परंतु इस विषय में अब तक विहिंप ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है । कहा जा रहा है कि यह विवाद शिवमोग्गा में वीर सावरकर का छायाचित्र हटाने से हुआ है ।
शिवमोग्गा में शिवप्पा नायक ‘मॉल’ के व्यवस्थापन ने स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य मॉल में वीर सावरकर का छायाचित्र लगाया था । कुछ लोगों ने इसके विरोध में प्रदर्शन किया । इस प्रदर्शन का विरोध करने हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता वहां पहुंचे और वीर सावरकर का छायाचित्र यथावत लगाए रखने के लिए कहा । तब छायाचित्र निकालने की मांग करनेवालों ने वहां धरना प्रदर्शन आरंभ कर दिया । इससे व्यवस्थापन ने सावरकरजी का छायाचित्र ढक दिया । हिन्दू संगठन ने इसके विरोध में छायाचित्र पुनः पहलीवाली स्थिति में रखने के लिए वहां ‘धरना प्रदर्शन’ शुरू किया ।
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार
विधान मंडल के वाहन तल में लावारिस स्थिति में १५ से अधिक वाहन पडे हैं ।
Ganga River Party : गंगा नदी में नाव पर मांस तथा मदिरा की दावत करने की घटना – ५ हिंदू युवकों को बंदी बनाया गया ।
तीन तलाक तथा ‘बहुपत्नीत्व’ के विषय पर विधानसभा में भारी कोलाहल