अवैध पशुवधगृहों के विरुद्ध जनहित याचिका प्रविष्ट करनेवाले हिन्दुत्वनिष्ठ नेता देवेंद्र तिवारी को भी जान से मार डालने की धमकी !

लक्ष्मणपुरी (उत्तरप्रदेश) – उत्तरप्रदेश के अवैध पशुवधगृहों को प्रतिबंधित करने की मांग के संदर्भ में याचिका प्रविष्ट करनेवाले हिन्दुत्वनिष्ठ नेता देवेंद्र तिवारी को जान से मार डालने की धमकी भरा पत्र प्राप्त हुआ है । इस पत्र में तिवारी तथा राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उडाने की धमकी दी गई है । सलमान सिद्दीकी नामक व्यक्ति ने यह पत्र लिखा है । पुलिस ने इस प्रकरण में अपराध प्रविष्ट कर अन्वेषण आरंभ कर दिया है ।
सीएम योगी को जान से मारने की धमकी मिली।
ज्यादा जानकारी दे रहे हैं आजतक संवाददाता @aap_ka_santosh #ATVideo #UttarPradesh| @shubhankrmishra pic.twitter.com/juqjfw5sPc— AajTak (@aajtak) August 13, 2022
देवेंद्र तिवारी को प्राप्त पत्र में लिखा है कि देवेंद्र तिवारी तुझे कितनी बार समझाया है; परंतु तुम हो कि सुनते नहीं । तुम्हारी जनहित याचिका के कारण मुसलमानों के पेट भरने का प्रश्न उपस्थित हो गया है । इस कारण सर्व पशुवधगृह बंद पडे हैं । अब तु देखना, तेरी क्या दुर्दशा होगी ! देवबंद के प्रकरण में तुम अपनी चतुराई से छूट गए; परंतु अब तुझे और योगी आदित्यनाथ को बम से उडा देंगे । आगे के १५ दिनों में तुम इसके परिणाम देख सकोगे । अन्यों का सर तन से पृथक किया गया; परंतु तुम दोनों को बम से उडा देंगे !
इस पत्र में आगे लिखा है कि तुम लोगों ने (हिन्दुओं ने) हमारे नेता असदुद्दीन ओवैसी एवं मौलाना मदनी के साथ छल किया है । उनके प्रत्येक आंसू का हमलोग (मुसलमान) प्रतिशोध लेंगे ।
संपादकीय भूमिका
|
(और इनकी सुनिए…) “हिन्दी तथा उर्दू भारत की भाषाएं हैं, जबकि संस्कृत बाहर से आई है ।” – Congress MP Mohammad Javed
Nagpur Police : यातायात पुलिस को बंदूक रखना अनिवार्य !
(और इनकी सुनिए…) ‘मैं सोनम वांगचुक से ‘थ्री इडियट्स’ चलचित्र से पूर्व मिला ही नहीं था !’ – Amir Khan
Badrinath Temple Arrest : बद्रीनाथ मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में मंदिर के भूतपूर्व अधिकारी बंदी बनाए गए
Karnataka Fake Currency Racket : गिरोह द्वारा भारतीय नकली नोट छापे जाने का प्रकरण उजागर !
Ghaziabad Shahnawaz Murders : छेडछाड का विरोध करनेवाली नाबालिग हिन्दू लडकी को शाहनवाज ने चौथी मंजिल से नीचे फेंका : लडकी की मृत्यु