
नई देहली – राष्ट्रीय अन्वेषण विभाग के (‘एन.आई.ए.’ के) सूत्रों के अनुसार पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया को (‘पी.एफ.आई.’ को) प्रतिवर्ष सउदी अरब, कतर, कुवैत, संयुक्त अरब अमिरात और बहारिन, इन देशों से ५०० करोड रुपए मिलते हैं । यह पैसा पारिवारिक खर्चे के नाम पर अलग-अलग खातों में ‘वेस्टर्न यूनियन’ के द्वारा भेजा जाता है । इसके लिए पी.एफ.आई. के सदस्यों के १ लाख तथा उनके संबंधियों, साथ ही परिचित लोगों के २ लाख बैंक खातों का उपयोग किया जाता है । यह धनराशि प्रतिमाह अलग-अलग खातों से आती है । इतनी बडी धनराशि कहां खर्च की जाती है ?, इसकी एन.आई.ए. जांच कर रही है । अभी तक के अन्वेषण से यह ध्यान में आया है कि पी.एफ.आई. ये पैसे युवकों का बुद्धिभ्रम कर उन्हें इस्लामी कट्टरता सिखानेवाले संगठनों को देती है ।
प्रवर्तन निदेशालय ने (‘ईडी’ ने) इसी वर्ष जून में आर्थिक अनियमितताओं का अपराध प्रविष्ट कर पी.एफ.आई. तथा उसके सहयोगी संगठन ‘रिहैब इंडिया फाउंडेशन’ के ३३ बैंक खाते सील किए हैं । उनके खातों में क्रमशः ६० करोड और ५८ करोड रुपए जमा किए गए थे । इस कार्यवाही से बचने के लिए यह धनराशि खातों से निकाली गई और ‘ईडी’ की कार्यवाही के समय इन खातों में केवल ६८ लाख रुपए ही शेष थे ।
मुसलमानों तथा सरकारी नीति के विरुद्ध चलाए जानेवाले आंदोलनों पर किया गया खर्चा !
पी.एफ.आई. मुसलमानों और सरकारी नीतियों के विरुद्ध चलाए जानेवाले आंदोलन पर बडा खर्चा करती है । इसमें मुसलमान कैदियों की कानूनी सहायता भी की जाती है । पी.एफ.आई.ने इसके लिए ‘सोशलिस्ट डेमोक्रैटिक फ्रंट ऑफ इंडिया’, ‘कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया’ जैसे संगठनों की स्थापना की है ।
गुप्तचर संस्था के एक अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पी.एफ.आई. संगठन प्रतिबंधित संगठन ‘सिमी’ द्वारा चलाई जानेवाली गतिविधियों की पुनरावृत्ति कर रही है । सिमी के कार्यकर्ता अब पी.एफ.आई. में सक्रिय हैं ।
पी.एफ.आई. पर प्रतिबंध लगाए जाने की संभावना !
पी.एफ.आई. विदेशों से प्राप्त होनेवाले पैसों का उपयोग आतंकी गतिविधियों के लिए कर रहा था , यह प्रमाणित हुआ; तो उस पर प्रतिबंध लगाए जाने की संभावना है । अनेक राज्यों के गुप्तचर संस्थाओं ने पी.एफ.आई. को संदिग्ध प्रमाणित किया है । झारखंड सरकार ने इस संगठन पर प्रतिबंध लगाए गए थे; परंतु उसके उपरांत उच्च न्यायालय ने उन्हें हटा दिया था । (१.८.२०२२)
संपादकीय भूमिका
|
अमेरिका में भारत-विरोधी खालिस्तानियों के विरुद्ध कार्यवाही करना अपराध माना जाएगा ।
Amroha Conversion : अमरोहा (उत्तरप्रदेश) में नाम बदलकर अस्पताल चलाने वाले मुसलमान द्वारा हिन्दू परिचारिका का धर्मान्तरण ।
Stray Dogs Attack : आवारा कुत्ते के आक्रमण में घायल हुई बच्ची को १ लाख रुपये का अनुदान (मुआवजा) देने का आदेश
जंजीरा दुर्ग पर स्थायी रूप से भगवा ध्वज फहराया जाए, अन्यथा तीव्र आंदोलन करेंगे – ‘सह्याद्री प्रतिष्ठान हिंदुस्थान’ की चेतावनी
तत्कालीन समाजवादी एवं कांग्रेस सरकारों ने कब्रिस्तान की दीवारों पर पैसा खर्च करने को ही ‘धर्मनिरपेक्षता’ माना ! – Yogi Adityanath
Allahabad HC : बुलडोजर कार्यवाही के संबंध में इलाहाबाद उच्च न्यायालय का विभाजित निर्णय !