असम में आतंकवादी मुस्तफा के मदरसे पर बुलडोजर चला !

गुवाहाटी (असम) – भाजपा शासित उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश समान असम में भी माफिया, आतंकवादी और अन्य अपराधियों के अवैध निर्माण गिराने की प्रक्रिया चलाई जा रही है । असम के मोरीगांव जिले में आतंकवादी मुस्तफा उपनाम मुफ्ती मुस्तफा द्वारा चलाया जा रहा ‘जमीउल हुदा’ मदरसा बुलडोजर की सहायता से जमीनदोस्त किया गया । असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बताया कि, सरकार ने ही राज्य के ८०० सरकारी मदरसे बंद किए हैं । असम इस्लामिक कट्टरपंथियों का आश्रयस्थल बनता जा रहा है ।
असम में ‘योगी मॉडल’: ‘जिहादी मदरसे’ पर चला CM सरमा सरकार का बुलडोजर, आतंकी संगठन अंसार अल-इस्लाम से मिला था सम्बन्ध#Assam https://t.co/XRNGu6wpjV
— ऑपइंडिया (@OpIndia_in) August 4, 2022
मुस्तफा का यह मदरसा मोइराबारी क्षेत्र में था । उसे बांग्लादेश स्थित आतंकवादी संगठन ‘अन्सारुल्ला बांग्ला टीम’ और ‘अल्कायदा’ से संबंध रखने के लिए कुछ दिन पूर्व बंदी बनाया गया था, ऐसा मोरीगांव जिले के पुलिस अधीक्षक अपर्णा एन. ने बताया ।
इसके पूर्व २१ जुलाई के दिन असम डिब्रुगढ जिला प्रशासन ने कार्यकर्ता विनीत बगरिया को आत्महत्या करने के लिए प्रवृत्त करने वाले अपराधी बैदुल्ला खान के घर पर बुलडोजर चलाया था ।
संपादकीय भूमिकाअन्य भाजपा शासित राज्यों की सरकारों को भी इसी प्रकार की कार्यवाही करना अपेक्षित ! |
अमेरिका में भारत-विरोधी खालिस्तानियों के विरुद्ध कार्यवाही करना अपराध माना जाएगा ।
Amroha Conversion : अमरोहा (उत्तरप्रदेश) में नाम बदलकर अस्पताल चलाने वाले मुसलमान द्वारा हिन्दू परिचारिका का धर्मान्तरण ।
Stray Dogs Attack : आवारा कुत्ते के आक्रमण में घायल हुई बच्ची को १ लाख रुपये का अनुदान (मुआवजा) देने का आदेश
जंजीरा दुर्ग पर स्थायी रूप से भगवा ध्वज फहराया जाए, अन्यथा तीव्र आंदोलन करेंगे – ‘सह्याद्री प्रतिष्ठान हिंदुस्थान’ की चेतावनी
तत्कालीन समाजवादी एवं कांग्रेस सरकारों ने कब्रिस्तान की दीवारों पर पैसा खर्च करने को ही ‘धर्मनिरपेक्षता’ माना ! – Yogi Adityanath
Allahabad HC : बुलडोजर कार्यवाही के संबंध में इलाहाबाद उच्च न्यायालय का विभाजित निर्णय !