बिहार में ५०० विद्यालयों को रविवार की अपेक्षा ‘शुक्रवार’ को अवकाश देने का प्रकरण

पाटलीपुत्र (बिहार) – बिहार के मुसलमानबहुल भागों में ५०० से अधिक सरकारी विद्यालयों में रविवार को छोड ‘शुक्रवार’ को अवकाश देने का प्रकरण सामने आया है । बिहार सरकार ने ऐसे विद्यालयों की सूची मंगवाई है ।
१. बिहार की युती सरकार में सहभागी भाजपा ने ‘राज्य के विद्यालयों में एक ही दिन अवकाश होने की बात कही है ! दूसरी ओर सत्ता में सहभागी जनता दल (संयुक्त) और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) का कहना है कि परंपराओं को ध्यान में रखकर विचार करना चाहिए ।
२. बिहार के शिक्षामंत्री एवं जनता दल (संयुक्त) पक्ष के नेता विजय कुमार चौधरी ने ऐसे विद्यालयों की सूची और अधिकारियों से उत्तर मंगवाया है ।
३. जनता दल (संयुक्त) पक्ष के नेता उपेंद्र कुशवाहा के मतानुसार बिना कारण वाद निर्माण किया जा रहा है । (नियमों का उल्लंघन होते हुए उसे बिना कारण वाद कहनेवालों को इन विद्यालयों पर कार्यवाही हो, ऐसा लगता ही नहीं, ये स्पष्ट होता है ! – संपादक) उन्होंने कहा कि कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में प्रत्येक माह की प्रतिपदा एवं अष्टमी को अवकाश होता है ।
४. हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) पक्ष के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा कि कोई भी छात्र अथवा अभिभावकों को अडचन न होते हुए कुछ लोगों के कहने पर ये वाद निर्माण किया जा रहा है । (ये सरकारी विद्यालय है । इसका व्यय अभिभावक अथवा छात्र नहीं, सरकार करती है । सरकार ने इसके लिए कुछ नियम बनाए हैं, उनका उल्लंघन होने से सरकार को उन पर कार्यवाही करनी चाहिए । जिन्हें यह मान्य नहीं, उन्हें विद्यालय से नाम कटवा लेना चाहिए ! – संपादक)
After initial flip-flop, Bihar Govt seeks report on state-run schools in Muslim-dominated areas observing Friday off as BJP insists on uniformityhttps://t.co/F9hSPq71xr
— OpIndia.com (@OpIndia_com) July 30, 2022
संपादकीय भूमिका
|
Sinhagad Pune : सिंहगढ पर लगाए ‘यह किला हिन्दुओं का है, यहां मुसलमानों को प्रवेश नहीं’ के फलक !
(और इनकी सुनिए…) ‘श्रीकृष्ण मुसलमान थे तथा ५ समय की नमाज पढते थे !’ – Maulana Jarjis Ansari
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।