भारतीय न्यायव्यवस्था के लिए काला दिन! – आनंद रंगनाथन

बाईं ओर से श्री. आनंद रंगनाथन् एवं नूपुर शर्मा

नई दिल्ली : भारतीय न्यायव्यवस्था के लिए आज का दिन काला दिन है। इस देश में न्याय की कोई आशा नहीं है। कोई भी उम्मीद नहीं बची है। निकट भविष्य में रक्त के प्यासे जिहादियों द्वारा नूपुर शर्मा की हत्या की जा सकती है। सर्वोच्च न्यायालय ने पहले ही उनके मृतदेह का निस्तारण किया है,ऐसी प्रतिक्रिया ‘स्वराज्य ‘संकेतस्थल के संपादक तथा प्रसिद्ध लेखक आनंद रंगनाथन ने ट्वीट के द्वारा व्यक्त की।

सर्वोच्च न्यायालय ने १ जुलाई को उदयपुर में सिर काटने की घटना के लिए नूपुर शर्मा ही जिम्मेदार होने का विधान किया था। उसपर रंगनाथन ने उपरोक्त प्रतिक्रिया व्यक्त की।