सनातन संस्था के संस्थापक परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी के ८० वें जन्मोत्सव के अवसर पर टी. राजा सिंह से शुभकामनाएं !

प.पू. आठवले गुरुजी (परात्पर गुरु डॉ. जयंत बाळाजी आठवलेजी) के चरणों में प्रणाम करता हूं । उनके ८० वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर मेैं उन्हें लाख-लाख बधाई देना चाहूंगा । प.पू. गुरुजी के दर्शन करते हुए मुझे १० से १२ वर्ष हो गए । हिन्दू जनजागृति समिति के तत्त्वावधान में जिस अखंड हिन्दू राष्ट्र की स्थापना का संकल्प गुरुजी ने लिया है, वही संकल्प हम सभी लोग आगे ले जा रहे हैं । भारत का प्रत्येक हिन्दू अब अखंड हिन्दू राष्ट्र का संकल्प ले रहा है । उसका संपूर्ण श्रेय प.पू. गुरुजी को जाता है । प.पू. गुरुजी ही इसके प्रेरणास्रोत हैं ।
गुरुजी अत्यंत सरल एवं सीधे हैं । वे प्रत्येक को आशीर्वाद देते हैं । प्रत्येक व्यक्ति संतुष्ट होने तक उसके प्रश्नों का उत्तर देते हैं । यह देखकर बहुत अच्छा लगता है । मैंने अनेक बार अपने परिवार सहित सनातन के आश्रम को भेंट दी है । गुरुजी से मिलने पर हिन्दू राष्ट्र का कार्य करने के लिए एक अलग ही ऊर्जा एवं शक्ति मिलती है । मैं गुरुजी के चरणों में प्रणाम करता हूं ।
सात्त्विकता एवं संगठन ही राष्ट्र के उत्कर्ष की चाबी – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba
Tuljapur Temple Land Scam : मंदिर की भूमि वापस दिलाने एवं करोडों श्रद्धालुओं की आस्था की रक्षा के लिए हम अंत तक संघर्ष करेंगे ! – अधिवक्ता (पू.) सुरेश कुलकर्णी
गढ-दुर्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए ६ मास के उपरांत समिति की स्थापना !
‘हिन्दुओं के देवता पत्थर हैं’, ऐसा हिन्दू द्वेषी वक्तव्य देनेवाले पत्रकार हुसैन शेख ने हिन्दुओं से क्षमायाचना की ।
हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से कठोर कार्रवाई की मांग !