मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवाहन को मिला प्रतिसाद !

मथुरा (उत्तरप्रदेश) – यहां की श्रीकृष्णजन्मभूमि पर स्थित श्रीकृष्ण मंदिर पर लगाए गए भोंपू की आवाज न्यून करने का निर्णय प्रशासन द्वारा लिया गया है । उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के धार्मिक स्थलों पर स्थित भोंपू की आवाज न्यून रखने का आवाहन किया था । उसके अनुसार श्रीकृष्ण मंदिर प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है । मंदिर के भोंपू से प्रतिदिन प्रातः साढे पांच से साढे छः की समयावधि में मंगलाचरण आरती और विष्णु सहस्रनाम सुनाया जाता है । अब भोंपू की आवाज इतनी कम कर दी गई है कि वह मंदिर के क्षेत्र के बाहर नहीं जाएगी ।
Shri Krishna temple complex decided to either switch off the sound system or would play bhajans on low volume
Written by: @ritesh_ks #UttarPradesh #Mathurahttps://t.co/f5aLBUVx4H
— Zee News English (@ZeeNewsEnglish) April 21, 2022
गौतमबुद्धनगर के ९०० धार्मिक स्थलों को पुलिस द्वारा भोंपू की आवाज न्यून करने के आदेश, नोटिस द्वारा दिए गए है । इस नोटिस में कहा गया है, ‘‘यदि वे न्यायालयीन निर्देशों का पालन नहीं करते, तो उन पर कार्रवाई की जाएगी’’ । (२२.०४.२०२२)
संपादकीय भूमिका
हिन्दू कानून का पालन करते हैं इसलिए मंदिर द्वारा सर्वप्रथम ऐसा निर्णय लिया गया; परंतु मस्जिदों पर लगे भोंपू के संदर्भ में ऐसा दिखाई नहीं देता । इससे कौन कानून का पालन नहीं करता और अन्य धर्मियों पर वर्चस्व स्थापित करने का प्रयास करता है, यह स्पष्ट होता है ! अब सरकार को ऐसे लोगों पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए !
मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी अवतारी पुरुष हैं ! – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस