-
अनेक पुलिसकर्मी घायल !
-
पुलिस के वाहन जलाए !

स्टॉकहोम (स्वीडन) – स्वीडन के अनेक शहरों में शरणार्थी धर्मांध तथा डेनमार्क के इस्लाम विरोधी पक्ष ‘स्ट्राम कुर्स’ के कार्यकर्ताओं में बडी मात्रा में हिंसाचार हुआ । ‘स्ट्राम कुर्स’ पक्ष द्वारा कुरान की प्रतियां जलाने पर यह हिंसाचार हुआ । इसमें अनेक वाहन जलाए और पत्थराव भी किया गया । इसमें कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए । इस समय, धर्मांधों की ओर से ‘अल्ला हू अकबर’ (अल्ला महान हैं) की घोषणाएं दी गई । देश के नॉरकोपिंग, रिंकीबी, स्टॉकहोम, ओरेब्रों के साथ अन्य शहरों में भी यह हिंसाचार हुआ ।
Riots erupt in Sweden's Orebro ahead of right-wing extremist demonstration https://t.co/hSF09IjTu8 pic.twitter.com/O9b1HscNfq
— Reuters (@Reuters) April 15, 2022
१. ओरेब्रों में पुलिस के चार वाहन जलाए गए । यहां चार पुलिस और एक नागरिक घायल हुआ । यहा धर्मांधों ने पुलिस का एक वाहन भी भगाया ।
२. इस हिंसाचार के सन्दर्भ में, स्वीडन के प्रधानमंत्री मैग्डेलेना अैंडरसन ने कहा है कि, “इस हिंसाचार का मैं निषेध करता हूं । इस हिंसाचार में अनेक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं ।”
३. डेनमार्क देश के ‘स्ट्रॉम कुर्स’ पक्ष के अध्यक्ष रासमस पलुदान ने, “ स्वीडन के लिंकोपिंग नगर के मुसलमान बहुल भाग में कुरान जलाया जाएगा”, ऐसी घोषणा की थी । इस प्रकार उन्होंने कुरान जलाया । पुलिस ने भी इसकी अनुमति दी थी । इस आगजनी के पश्चात, २०० से अधिक धर्मांधों ने संगठित होकर विरोध किया ।
वर्ष २०२० में भी स्वीडन में कुरान जलाने पर हुआ था दंगल !
इससे पूर्व अगस्त २०२० में, स्वीडन के माल्मो नगर में ‘स्ट्राम कुर्स’ पक्ष द्वारा कुरान जलाने पर दंगल हुआ था । पुलिस ने रासमस पलुदान को स्वीडन में प्रवेश करने पर बन्दी बनाया था । इससे संतप्त हुए उनके समर्थकों ने कुरान जलाया था ।
यदि ईरान ने मेरी हत्या की, तो उस पर अभूतपूर्व बमबारी करो ।– Donald Trump
ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर २० प्रतिशत शुल्क वापस लिया
पुणे के येरवडा पुलिस थाने के निरीक्षक अंजुम बागवान द्वारा हिन्दू-द्वेषी एवं समाज-विरोधी कृत्य ! – Milind Ekbote
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
Baglamukhi Mandir Online Fraud : मध्यप्रदेश के मां बगलामुखी मंदिर में हवन एवं पूजा करने के नाम पर भक्तों की ऑनलाइन ठगी
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा