‘द कश्मीर फाइल्स’ केवल हिन्दुओं के विरुद्ध अत्याचार पर प्रकाश डालती है ! इसके कारण कश्मीरी मुसलमानों में बढी अस्वस्थता !
कश्मीरी मुसलमान भी जिहादी आतंकवाद के शिकार हुए ! यह संदेश देने का प्रयास !
|

नई देहली – जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ५८ मिनट का एक वीडियो, ‘द अनटोल्ड कश्मीर फाइल’ नाम से जारी किया है । इसमें दिखाया गया है कि, आतंकवाद की आंच कैसे सर्वधर्मीय कश्मीरी लोगों तक पहुंची । ४ अप्रैल को कश्मीर घाटी में कश्मीरी हिन्दुओं और प्रवासियों पर आक्रमण हुए थे । पुलिस ने इसी पार्श्वभूमि पर सुरक्षा की दृष्टि से यह वीडियो प्रसारित किया है ।
चलचित्र ‘द अनटोल्ड कश्मीर फाइल’, बहुचर्चित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की पृष्ठभूमि पर आधारित है । जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार, वीडियो में शोक संतप्त कश्मीरियों के चित्र प्रदर्शित किए गए हैं । अब तक कश्मीर में आतंकवादियों के आक्रमणों में २०,००० से अधिक लोग प्राण गवा चुके हैं ।
(कहते हैं) ‘यह चलचित्र कश्मीरियों के बीच विश्वास निर्माण करने का प्रयास है !’ – कश्मीर के एक प्रशासनिक अधिकारी
ऐसे वीडियो दिखाने से कुछ नहीं होगा । जब धर्मांध कट्टरपंथी जिहादी वृत्ति का त्याग करेंगे, तभी कश्मीर में आपसी विश्वास कायम होगा ; यही सत्य है ! – संपादक
जम्मू-कश्मीर के एक प्रशासनिक अधिकारी ने कहा कि, “फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ में एक विशिष्ट कथानक ही दिखाया गया है । जिसके कारण, कश्मीर घाटी में यह समस्याएं आ रही हैं । यहां सभी लोग राष्ट्रीय समाचार वाहिनियों को देखते हैं, इसलिए, इस फिल्म से यहां अस्वस्थता बढ रही है । वास्तव में ‘इंटरनेशनल फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स’ (आईएफएटीएफ) ने आतंकवाद को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के संदेह में अब पाकिस्तान को ‘ग्रे लिस्ट’ में डाल दिया है और उससे स्पष्टीकरण की मांग की है । इसके फलस्वरूप, कश्मीर में पाकिस्तान का हस्तक्षेप वर्तमान में अपेक्षाकृत कम है । कश्मीरी लोगों के व्रणों का शमन करने के लिए यह योग्य समय था, किन्तु ‘द कश्मीर फाइल्स’ प्रदर्शित होने के कारण, वीडियो ‘द अनटोल्ड कश्मीर फाइल’ प्रदर्शित कर कश्मीरी लोगों के बीच विश्वास निर्माण करने का प्रयत्न किया गया है ।”
बांग्लादेश में धर्मांध मुसलमानों द्वारा एक ही हिन्दू परिवार के चार लोगों की हत्या ।
अल्पायु हिन्दू लडकी पर अत्याचार करनेवाले धर्मांध समीर मणेर पर अपराध पंजीकृत किया गया
Karnataka Muharram : मुळगुंद (कर्नाटक) के एक गांव में एक भी मुसलमान न होने पर भी हिन्दू मनाते हैं मोहर्रम !
Ram Temple Raid : श्रीराममंदिर दान चोरी के प्रकरण में ८ आरोपियों के घर पर पुलिस की छापामारी
Attack on Bangladeshi Hindus : गोपालगंज जिला में एक ही हिन्दू परिवार के ४ लोगों पर आक्रमण
तुर्भे रेलस्थानक के पास के पदपथों के नवीनीकरण का काम आरम्भ हुआ ।