मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आदेश

अयोध्या (उत्तरप्रदेश) – अब तक अयोध्या स्थित मंदिर, मठ तथा अन्य धार्मिक स्थलों को व्यावसायिक टैक्स भरना आवश्यक था । राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां की नगरपालिका को उसे रद्द करने का आदेश दिया । दूसरी बार मुख्यमंत्री पद के सूत्र स्वीकारने के पश्चात योगी आदित्यनाथ ने पहली बार अयोध्या का भ्रमण किया तथा यह निर्णय लिया । अयोध्या नगरपालिका की स्थापना के पश्चात यहां के मंदिर, मठ तथा अन्य धार्मिक स्थलों पर व्यावसायिक टैक्स लगाया जाता था । उसके द्वारा लाखों रुपए का राजस्व प्राप्त होता था । मंदिर तथा मठ के प्रमुखों ने अनेक बार यह टैक्स रद्द करने की मांग की थी; किंतु अब यह निर्णय लिया गया है ।
Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath orders exemption of water, house tax for Temples, Monasteries, Dharamshalas etc in Ayodhyahttps://t.co/HMUgDh986r
— OpIndia.com (@OpIndia_com) April 2, 2022
अयोध्या में भूमिपूजन, अर्थात शिलान्यास के उपरांत मनाई जानेवाली यह पहली रामनवमी होगी । अत: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह रानवमी धूमधाम से मनाने का आदेश दिया है । रामनवमी का आयोजन कैसे करें? इस विषय में उन्होंने अधिकारी तथा मंदिर प्रमुखों के साथ बैठक की ।
तुर्भे रेलस्थानक के पास के पदपथों के नवीनीकरण का काम आरम्भ हुआ ।
२ राज्यों से गोहत्याएं एवं लव जिहाद की ३ घटनाएं सामने आईं ।
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर में दान की चोरी के उपरांत अब मंदिर के सरकारीकरण की संभावना
भारत-बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठियों को लौटाते समय बांग्लादेश की ओर से भीषण विरोध
इस्लाम स्वीकार करने पर स्वयं ही ‘पिछडा वर्ग मुसलमान’ का दर्जा नहीं मिल सकता ! – Madras High Court
तुम्हारे पास वर्दी है, इसलिए क्या आप कुछ भी कर सकते हैं ? – Karnataka High Court