निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने दी जानकारी
कश्मीरी हिन्दुओं की भीषण वास्तविकता उजागर करनेवाले फिल्म की कोई भी प्रसिद्धि नहीं करेगा, इसे ध्यान में लेकर अब राष्ट्रप्रेमी भारतीयों को ही इसके लिए प्रधानता लेनी चाहिए ! – संपादक

मुंबई : ‘कपिल शर्मा रिएलिटी शो’ के (प्रत्यक्ष मिलकर किया जानेवाला कार्यक्रम) के कपिल शर्मा ने विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित ‘द कश्मीर फाइल्स’ इस फिल्म की प्रसिद्धि करना अस्वीकार किया है, यह जानकारी इस फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीटर के द्वारा दी । इस फिल्म में कोई बडे व्यावसायी कलाकार न होने से शर्मा ने इस फिल्म की प्रसिद्धि करना अस्वीकार किया, ऐसा अग्निहोत्री का कहना है । एक व्यक्ति ने अग्निहोत्री को इस फिल्म का ‘द कपिल शर्मा शो’ में विज्ञापन कर उसकी प्रसिद्धि करने की बात सुझाई थी । उसका उत्तर देते हुए उन्होंने उक्त वक्तव्य दिया ।
अग्निहोत्री ने आगे कहा, ‘‘हिन्दी फिल्मजगत में प्रसिद्धि का वलय न होनेवाले निर्देशकों, लेखकों और अच्छे कलाकारों को कोई पूछता नहीं है । कपिल शर्मा को उनके कार्यक्रम में किसे बुलाना चाहिए ?, यह सर्वथा उनका और उस कार्यक्रम के निर्माता का प्रश्न है । एक बार वरिष्ठ अभिनेता अमिताभ बच्चन ने गांधीजी के विषय में कहा था कि ‘वो राजा है और हम रंक !’’
अग्निहोत्री के इस ट्वीट के उपरांत अनेक लोगों ने कपिल शर्मा का विरोध कर उनकी आलोचना की । ‘द कश्मीर फाइल्स’ यह फिल्म वषॅ १९९० के दशक में कश्मीरी हिन्दुओं पर किए गए अत्याचारों और उनकी की गई हत्याओं पर आधारित है । यह फिल्म ११ मार्च को प्रदर्शित होनेवाली है ।
तुर्भे रेलस्थानक के पास के पदपथों के नवीनीकरण का काम आरम्भ हुआ ।
२ राज्यों से गोहत्याएं एवं लव जिहाद की ३ घटनाएं सामने आईं ।
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर में दान की चोरी के उपरांत अब मंदिर के सरकारीकरण की संभावना
भारत-बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठियों को लौटाते समय बांग्लादेश की ओर से भीषण विरोध
इस्लाम स्वीकार करने पर स्वयं ही ‘पिछडा वर्ग मुसलमान’ का दर्जा नहीं मिल सकता ! – Madras High Court
तुम्हारे पास वर्दी है, इसलिए क्या आप कुछ भी कर सकते हैं ? – Karnataka High Court