पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया एवं उसके राजनीतिक संगठन एसडीपीआई पर संदेह
|

त्रिशूर (केरल) – भाजपा के ३५ वर्षीय कार्यकर्ता कोप्पारा बीजू की यहां चाकू भोंक कर हत्या कर दी गयी । बीजू दो माह पूर्व खाडी देशों से नौकरी कर लौटे थे । वे इस समय यहां मनाथला नागायक्षी मंदिर के पास पालतू कबूतरों का विक्रय करने का व्यवसाय कर रहे थे । ३१ अक्टूबर को बीजू की दुकान के पास सजीवन नाम के युवक का कुछ लोगों के साथ वाद-विवाद हुआ था । आशंका व्यक्त की जा रही है कि, इसी विवाद के कारण ही बीजू की, उसे सजीवन समझ कर, हत्या कर दी गई हो । बीजू की हत्या के पश्चात भाजपा ने यहां ‘बंद’ का आवाहन किया था । ‘इस हत्या के पीछे पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया एवं उसके राजनीतिक संगठन एसडीपीआई (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) के कार्यकर्ताओं का हाथ है,’ ऐसा आरोप भाजपा ने लगाया है । यह भी दावा किया गया कि इस हत्या के माध्यम से यहां अशांति उत्पन्न करने का एक प्रयास किया गया था ।
BJP worker killed in Chavakkad. #Kerala @BJP4India https://t.co/1H4c3krjul via @NewIndianXpress
— TNIE Kerala (@xpresskerala) November 1, 2021
१५० हिन्दू छात्राओं एवं ९ हिन्दू कर्मचारियों का शारीरिक, मानसिक एवं धार्मिक उत्पीडन होने की बात सामने आई ।
अपयश (बदनामी) की धमकी देकर १७ लाख रुपये की वसूली : एक महिला सहित चार लोगों के विरुद्ध याचिका प्रविष्ट
पुणे के ‘विबग्योर स्कूल’ में ईसाई कर्मचारी द्वारा हिन्दू छात्रा के धर्मांतरण का प्रयास !
Anwar Hussain Arrested : गोहत्या प्रकरण में पूर्व केंद्रीय मंत्री के भाई अनवर हुसैन को बंदी बनाया
Ram Mandir Donation Scam : श्रीराम मंदिर के दान की चोरी के मामले में दोषी को दंड मिलना चाहिए – विहिप
फुटपाथ पर चलना लोगों का मौलिक अधिकार है ! – सर्वोच्च न्यायालय