साधकों को सूचना

१. भगवान दत्तात्रेय का नामजप करें ।
‘आजकल अनेक साधकों को अनिष्ट शक्तियों के कष्ट हो रहे हैं । पितृपक्ष के काल में (२१ सितंबर से ६ अक्टूबर २०२० की अवधि में) इन कष्टों में वृद्धि होने से इस कालावधि में प्रतिदिन न्यूनतम १ घंटा ‘ॐ ॐ श्री गुरुदेव दत्त ॐ ॐ’ नामजप करें ।
जो साधक स्वयं को हो रहे अनिष्ट शक्तियों के कष्ट दूर होने हेतु आध्यात्मिक उपचार करते हैं, वे अपने उपचारों के नामजप के अतिरिक्त न्यूनतम १ घंटा भगवान दत्तात्रेय का नामजप करें । भगवान दत्तात्रेय का नामजप करते समय हाथ की पांचों उंगलियों के अग्र भाग जोडकर अनाहतचक्र और मणिपुरचक्र के स्थान पर न्यास करें ।
जो साधक उपचार नहीं करते, वे अपने व्यक्तिगत कार्य, स्नान, स्वच्छता-सेवा आदि के समय न्यूनतम १ घंटा यह नामजप हो; इसकी ओर ध्यान दें । तब भी पूर्वजों के कष्ट प्रतीत हों, तो वे बैठकर और मुद्रा कर नामजप करें ।
२. पितृपक्ष की अवधि में पूर्वजों के कष्टों से रक्षा होने हेतु पूरे दिन में बीच-बीच में भगवान दत्तात्रेय से प्रार्थना करें ।
३. जिन साधकों को संभव हो, वे पितृपक्ष में श्राद्धविधि अवश्य करें ।
ऐसा करने से पूर्वजों के कष्ट तो दूर होंगे ही, साथ में साधना के लिए उनके आशीर्वाद भी मिलेंगे ।’
– (सद्गुरु) डॉ. मुकुल गाडगीळ, सनातन आश्रम, रामनाथी, गोवा (३.९.२०२१)
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम !
संपादकीय : आर्थिक अनुशासन
हिन्दू जनजागृति समिति के हिन्दू राष्ट्र संपर्क अभियान अंतर्गत राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगळेजी की मध्य प्रदेश यात्रा !
ज्ञानमूर्ति, निर्गुण तत्त्व की नित्य अनुभूति देनेवाले एवं ब्रह्मानंद में निमग्न रहनेवाले सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी
सच्चिदानंद परब्रह्म गुरुदेवजी द्वारा ३० वर्ष पूर्व दिए गए आशीर्वचन को साधक क्षण-क्षण अनुभव कर रहे हैं !
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी एकमेवाद्वितीय एवं अवतारी पुरुष क्यों हैं ?