|
|

जयपुर : राजस्थान के टोंक जनपद के मालपुरा में रहनेवाले हिन्दू परिवारों पर अपने घरों और दुकानों को बेचकर वहां से पलायन करने की स्थिति आ गई है । मुसलमान बहुल क्षेत्र में रह रहे हिन्दुओं ने अपने घरों के बाहर, ‘हम असहाय हैं ; इसलिए, हमें अपने परिवारों सहित पलायन करना पड रहा है’, लिखित भितीपत्रक लगाए हैं और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत को इसमें हस्तक्षेप करने की मांग की है । इस मांग को लेकर हिन्दुओं ने नगर में फेरी निकाली । (हिन्दू बहुल भारत में हिन्दुओं को ही सुरक्षित रहने के लिए इस प्रकार से फेरियां निकालनी पडती हैं, यह लज्जाप्रद है ! – संपादक) यहां के असुरक्षित वातावरण एवं भय के कारण मालपुरा के हिन्दुओं ने अपने घर बेचने का मन बनाया है । अभी तक हिन्दुओं द्वारा मुसलमानों को ६०० से ८०० घर बेचे जाने की बात बताई जा रही है ।
‘Meat shops being operated near temples, women being molested’: 200 Hindus forced to sell houses and escape Tonk district in Rajasthanhttps://t.co/pUMvgPXqpX
— OpIndia.com (@OpIndia_com) September 9, 2021
१. हिन्दुओं ने फेरी निकालकर प्रशासन को ज्ञापन प्रस्तुत किया । इस ज्ञापन में उन्होंने इस क्षेत्र में उनपर हो रहे अत्याचार की व्यथा बताई ।
२. इस ज्ञापन में कहा गया है, कि मालपुरा में हिन्दुओं के साथ मारपीट की जाती है और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है । वर्ष १९९२ से, मुसलमान बस्ती के पास रहनेवाले हिन्दुओं ने धीरे-धीरे यहां से पलायन किया है ।
३. मुसलमान, मंदिरों के पास अवैध पद्धति से मांस के दुकान चलाते हैं ; इसलिए, मंदिरों में स्थित मूर्तियों का स्थानांतरण किया जा रहा है ।
प्रशासन की हिन्दूद्वेषी भूमिका !
इस फेरी के उपरांत, प्रशासन ने हिन्दुओं को न्याय दिलाने के स्थान पर, धार्मिक सौहार्द को बिगाडने में हिन्दुओं को उत्तरदायी प्रमाणित किया है । प्रशासन ने हिन्दुओं को उनके द्वारा अपने घरों पर लगाए गए ‘पलायन’ के भीतीपत्र हटाने की चेतावनी दी । उसके उपरांत, पुलिस बल ने हिन्दुओं के घर-घर जाकर भीतीपत्रों को हटाने का प्रयास किया ; परंतु, हिन्दुओं के विरोध के कारण वे ऐसा नहीं कर सके ।
मालपुरा क्षेत्र धार्मिक दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है । वहां इससे पूर्व उत्पन्न तनाव की घटनाओं में ५० से अधिक लोग जान से हाथ धो बैठे थे । अभी तक २०० हिन्दू परिवारों ने उन्हें सुरक्षा देने की मांग की है ; परंतु, उन्हें सुरक्षा नहीं दी गई । (हिन्दुओं की मांग की अक्षम्य उपेक्षा करनेवाला हिन्दूद्वेषी प्रशासन एवं कांग्रेस की सरकार ! – संपादक)
Pakistani Spy : जैसलमेर (राजस्थान) से पाक के लिए गुप्तचरी (जासूसी) करने वाले मुसलमान को बंदी बनाया गया
(और इनकि सुनिए) “भाजपा द्वारा फैलाए गए जहर के कारण देश का बहुसंख्यक समाज विषैला हो गया है !” – Samajwadi Party MP Javed Ali
IAF Officer Wife Rape : वायुसेना के अधिकारी की पत्नी के साथ दुष्कर्म, २ आरोपियों को ५ दिन की पुलिस की निगरानी ( हिरासत )
भारत हिन्दू बहुल देश होकर भी धर्मनिरपेक्ष । कोई इस्लामी देश धर्मनिरपेक्ष हो, तो बताईए – राजा भैय्या, विधायक, उत्तरप्रदेश
मधुबनी (बिहार) की मस्जिद से मौलाना इजहार को बंदी बनाया गया ।
Muslims Oppose : (और इनकी सुनिए…) ‘मार्ग (सडक) पर नमाजपठण नहीं, तो योग दिन क्यों ?’