जिन नागरिकों ने टीके की दोनों खुराक ले ली हैं, उन्हें भी पुनः मास्क पहनना होगा !

वाशिंगटन (अमेरिका) – अमेरिका में विगत कुछ दिनों से कोरोना के रोगियों की संख्या में भारी वृद्धि हो रही है । विगत २४ घंटे में ६० सहस्र से अधिक रोगी मिले हैं । फलस्वरूप रोगी मिलने के मानदंड पर अमेरिका एक बार पुनः सूची में प्रथम स्थान पर पहुंचा है । अमेरिका के कोरोना के सर्वाधिक संकट वाले क्षेत्रों में, जिन नागरिकों ने टीका लगवाया है, उन्हें एक बार पुनः मास्क पहनना होगा । ऐसा बताया जाता है कि जिन नागरिकों ने टीके की दोनों खुराक ली हैं, उनसे भी अन्य व्यक्तियों को संक्रमण हो सकता है ।
१. रोग नियंत्रण एवं प्रतिबंध केंद्र के निदेशक ने मास्क के उपयोग के संबंध में निर्देश दिए हैं । यद्यपि संख्यात्मक दृष्टि से टीका अत्यंत प्रभावशाली हेते हुए भी कोरोना के ‘डेल्टा’ विषाणु प्रकार के कुछ दुर्लभ प्रकरणों में संक्रमण बढने का संकट है ।
२. अन्य देशों की तुलना में अधिक टीकों की आपूर्ति होते हुए भी, विगत कुछ महीनों से अमेरिका में टीकाकरण की गति मंद हुई है । इस विषय में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बायडन ने कहा है, ‘‘हमें टीकाकरण में और अच्छा कार्य करने की आवश्यकता है । टीकाकरण की संख्या बढाने के लिए नए निर्णय लिए जाएंगे ।’’
यदि ईरान ने मेरी हत्या की, तो उस पर अभूतपूर्व बमबारी करो ।– Donald Trump
ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर २० प्रतिशत शुल्क वापस लिया
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
US Iran War : अमेरिका ने ईरान के चाबहार बंदर पर किया आक्रमण
US Iran War : अमेरिका द्वारा ईरान के ८० से अधिक सैन्य ठिकानों पर आक्रमण l