
वाराणसी (उत्तर प्रदेश) – यहां के प्रसिद्ध श्री अन्नपूर्णामाता मंदिर के महंत रामेश्वर पुरीजी ने ११ जुलाई को देहत्याग किया । कुछ दिनों से लक्ष्मणपुरी के मेदांता चिकित्सालय में उन पर उपचार चल रहे थे । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपमहंत शंकर पुरी को दूरभाष कर महंत रामेश्वर पुरीजी के स्वास्थ्य की पूछताछ की, साथ ही आवश्यक सहायता करने का आश्वासन दिया था ।
सनातन संस्था के साथ महंत रामेश्वर पुरीजी के संबंध
सनातन संस्था को सदैव महंत रामेश्वर पुरीजी के आशीर्वाद प्राप्त होते रहे हैं । प्रयागराज एवं उज्जैन के कुंभपर्व के समय उन्होंने सनातन के १०० साधकों के भोजन का प्रबंध किया था ।
श्री अन्नपूर्णामाता मंदिर के संदर्भ में
काशी विश्वनाथ मंदिर से कुछ दूरी पर ही श्री अन्नपूर्णामाता का मंदिर है । श्री अन्नपूर्णामाता को तीनों लोकों की माता माना जाता है । श्री अन्नपूर्णामाता ने स्वयं भगवान शिव को भोजन खिलाया था । आद्य शंकराचार्यजी ने श्री अन्नपूर्णामाता मंदिर में ‘श्री अन्नपूर्णा स्तोत्र’ की रचना कर ज्ञान एवं वैराग्य प्राप्ति की कामना की थी ।
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम !
संपादकीय : आर्थिक अनुशासन
हिन्दू जनजागृति समिति के हिन्दू राष्ट्र संपर्क अभियान अंतर्गत राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगळेजी की मध्य प्रदेश यात्रा !
ज्ञानमूर्ति, निर्गुण तत्त्व की नित्य अनुभूति देनेवाले एवं ब्रह्मानंद में निमग्न रहनेवाले सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी
सच्चिदानंद परब्रह्म गुरुदेवजी द्वारा ३० वर्ष पूर्व दिए गए आशीर्वचन को साधक क्षण-क्षण अनुभव कर रहे हैं !
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी एकमेवाद्वितीय एवं अवतारी पुरुष क्यों हैं ?