
जयपुर (राजस्थान) – राजस्थान पुलिस के अपराध अन्वेषण विभाग ने पाकिस्तान की गुप्तचर संस्था आई. एस्. आई. (इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस – अंतरसेवा गुप्तचर एजेंसी) के लिए काम करने वाले रफीक चंद शेख नामक एजेंट को बंदी बनाया है । रफीक पिछले ४ वर्षों से आई. एस्. आई. के निर्देशानुसार भारत में जासूसी नेटवर्क से जुडे लोगों तक पैसे पहुंचाने का काम कर रहा था । पाकिस्तान से आने वाली राशि अलग-अलग बैंक खातों के माध्यम से भेजी जाती थी, ताकि किसी को भी संदेह न हो । इस तंत्र के माध्यम से कुल कितनी राशि भारत भेजी गई, इसकी जांच एजेंसियां कर रही हैं ।
रफीक ने केवल अपने नाम से ही नहीं, अपितु अन्य लोगों के नाम पर भी कई बैंक खाते खुलवाए थे । पाकिस्तान से आने वाली राशि पहले इन खातों में भेजी जाती थी । इसके बाद यह पैसा उन लोगों तक पहुंचाया जाता था, जो पाकिस्तान के लिए जासूसी करने अथवा संवेदनशील जानकारी एकत्र करने के आरोपों के कारण जाच की सीमा में है ।
Pakistan Threatens India : (और इनकी सुनिए …) ‘यदि भारत ने पानी रोका, तो परमाणु युद्ध होगा ’ – पाकिस्तान के पूर्व रक्षा मंत्री
‘मारक विचारधारा’ को जड से उखाड फेंकने के लिए एकत्रित होकर काम कीजिए । – India At UN
पाक सेना ने कश्मीरियों को हथियार दिए ! – POK Leader
E-Rickshaws : सड़कों पर चल रही ई-रिक्शाओं को बंद करने वाले चीनी मोबाइल ऐप्स को सरकार ने हटाया ।
ISI Terror Module : दिल्ली में आतंकवादी आक्रमण करने का षडयंत्र पुलिस ने विफल किया
Indra Nooyi : भारत की प्रगति मंद गति से ; परंतु वहां लोकतंत्र होना, यह एक अच्छी बात !