Rajasthan ATS Raid : राजस्थान में पाकिस्तानी आतंकवादी से संबंध रखने वाले २८ संदिग्ध गिरफ्तार !

पाकिस्तानी आतंकवादी शहजाद भट्टी

जयपुर (राजस्थान ) – राजस्थान के आतंकवादविरोधी पथक ने राज्य के २० से अधिक शहरों में छापेमारी कर २८ संदिग्धों को बंदी बनाया । इनका संबंध पाकिस्तानी आतंकवादी शहजाद भट्टी से बताया जा रहा है । भट्टी सामाजिक माध्यमों के द्वारा धन एवं प्रसिद्धि का लालच देकर उनसे मित्रता करता है तथा बाद में उनसे संवेदनशील स्थानों के छायाचित्र मंगवाता है । भट्टी के जाल में अधिकांशतः भारत-पाकिस्तान सीमा से लगे जिलों के युवक फंस रहे हैं ।

गिरफ्तार किए गए लोगों के सामाजिक माध्यम खातों तथा अन्य ऑनलाइन गतिविधियों की जांच की जा रही है । जांच यंत्रणा के अनुसार भट्टी ने राजस्थान के साथ-साथ , हरियाणा , पंजाब , दिल्ली, तथा उत्तरप्रदेश इन राज्यों में भी ‘स्लीपर सेल’ (गुप्त रूप से आतंकवादियों की सहायता करने वाले स्थानीय समूह) का नेटवर्क सक्रिय किया है । इन्हें हवाला (अरब तथा दक्षिण एशियाई देशों में धन हस्तांतरण हेतु प्रयुक्त एक विशेष प्रणाली) के माध्यम से धन पहुंचाया जाता है ।

संपादकीय भूमिका

जब तक पाकिस्तान अस्तित्व में है , तब तक भारत को शांति प्राप्त नहीं हो सकती ; इसे ध्यान में रखते हुए भारत के लिए पाकिस्तान का पूर्णतः विनाश करना ही आवश्यक है !