१. वर्षा ऋतु में अन्यत्र कहीं सामग्री भेजते समय बक्सों को प्लास्टिक न लगाने से सामग्री के बक्से भीग जाना
‘वर्षा ऋतु में अन्यत्र कहीं सामग्री भेजते समय उसे प्लास्टिक के आवरण में बांधकर भेजना आवश्यक होता है । कभी-कभी सामग्री के बक्सों को प्लास्टिक नहीं लगा होता है, तो कभी बक्सों को फटा हुआ प्लास्टिक लगाने से बक्से भीग जाते हैं, ऐसा ध्यान में आया है । साधकों से होनेवाली ऐसी चूकों के कारण बक्सों में रखी गई सामग्री खराब होने से गुरुधन की बडी मात्रा में हानि होती है ।
२. साधको, वर्षा ऋतु में अन्यत्र कहीं सामग्री भेजते समय निम्नांकित बातों का ध्यान रखें !
उक्त चूकें टालने हेतु सामग्री अन्यत्र कहीं भेजते समय वह पानी में न भीगे अथवा कोई तकनीकी वस्तु हो, तो वह पानी के कारण खराब न हो, इसके लिए साधक अन्यत्र कहीं सामग्री भेजते समय उसे प्लास्टिक के आवरण में अच्छे ढंग से बांध दें । साधक सामग्री को बांधने के लिए प्लास्टिक का उपयोग करते समय यात्रा में वह फटे नहीं, इसका विचार कर उसका चयन करें । किसी भी जिले के पास बांधने के लिए उपयुक्त प्लास्टिक उपलब्ध हो, तो साधक उसे आवश्यकता के अनुसार मांग-आपूर्ति विभाग में भेजें ।’
(२९.४.२०२६)

साधको, वर्तमान आपातकाल में रात्रि के समय व्यक्तिगत वाहन से लंबी दूरी की यात्रा करने से बचें तथा अपरिहार्य परिस्थिति में ही आध्यात्मिक स्तर के उपाय करके रात्रि-यात्रा करें !
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के ओजस्वी विचार
Dhaka Hindu Protest : ढाका में हिन्दुओं ने निकाला विशाल मशाल जुलूस !
छोटे बच्चों को गोमांस देने का परामर्श का प्रकरण !
संपादकीय : नागरिक शास्त्र केवल पुस्तक में ?
केरल में दीपप्रज्वलन का विवाद : राष्ट्रीय व्यक्तित्व की आत्मा संस्कृति है या धर्म ?