ठेकेदार को धमकाकर २ करोड ५७ लाख रुपये वसूल करने का प्रकरण

मंगलुरु (कर्नाटक) – एक ठेकेदार को उनके व्यक्तिगत क्षणों के लघुचलचित्र प्रसारित करने की धमकी देकर २ करोड ५७ लाख रुपये वसूल करने के आरोप में दक्षिण कन्नड जिला युवा कांग्रेस के सचिव निजाम उपाख्य इब्राहिम समेत दो लोगों को उरवा पुलिस ने कुछ समय पूर्व ही में बंदी बनाया है ।
Exposed: Congress Leader Arrested for ₹2.57 Crore Extortion!
Mangaluru, Dakshina Kannada: The mask has slipped again. Nizam (alias Ibrahim), a Youth Congress leader has been arrested for threatening a contractor and extorting a massive ₹2.77 crore.
This arrest raises a… pic.twitter.com/p3gRNn1dvR
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) June 11, 2026
१. पुलिस के अनुसार, ठेकेदार के साथ काम करने वाले जितेश ने उनके निजी क्षणों के लघु चलचित्र एवं छाया चित्र चोरी से चित्रित (रिकॉर्ड) की थीं । इन लघु चलचित्र को प्रकाशित करने की धमकी देकर वह उनसे पैसे वसूल रहा था ।
२. इसके उपरांत ठेकेदार ने सहायताके लिए कांग्रेस नेता निजाम से संपर्क किया । निजाम ने उनकी सहायता करने के स्थान पर जितेश के साथ मिलकर पैसे के लिए धमकाना प्रारंभ कर दिया ।
३. निजाम ने ठेकेदार से कहा कि ‘जितेश ने आत्महत्या कर ली है, उसकी आत्महत्या पत्र (सुसाइड नोट) में तुम्हारा नाम है एवं तुम्हें कानूनी प्रक्रिया का सामना करना पडेगा, इस तरह का भय दिखाकर उन्होंने ठेकेदार से पैसे वसूले । पुलिस के अनुसार दोनों ने मिलकर लगभग २ करोड ५७ लाख रुपये वसूले ।
४. कुछ दिनों पूर्व जब ठेकेदार ने देखा कि जितेश नगर में है तो उन्हें संदेह हुआ । अपनी ठगी का बोध होते ही उन्होंने उरवा पुलिस थाने में परिवाद प्रविष्ट करवाया ।
५. इस परिवाद के आधार पर पुलिस ने आपराधिक प्रकरण प्रविष्ट कर दोनों को बंदी बना लिया । अब आरोपियों को न्यायालय ने न्यायिक कारावास पर भेजा है ।
६. आपराधिक प्रकरण उजागर होते ही निजाम को युवा कांग्रेस के जिला सचिव पद से निलंबित कर दिया गया है ।
७. क्या इस प्रकरण में कोई अन्य अधिक प्रभावशाली राजनीतिक धुरंधर सम्मिलित है – इसकी निष्पक्ष जांच की मांग भा.ज.पा. युवा मोर्चा, दक्षिण कन्नड जिला शाखा ने की है ।
Aamir Khan Death Threat : लॉरेंस बिश्नोई समूह ने ‘लव जिहाद’ के सूत्र पर अभिनेता आमिर खान को मारने की धमकी दी ।
Pune Love Jihad : हिन्दू युवती को प्रेमजाल में फंसाने का प्रयास कर सुफियान खान ने उसका मानसिक उत्पीडन किया ।
गूगल का ‘जेमिनी’ एआई प्लेटफॉर्म ‘जय श्रीराम’ का उत्तर देता है, तो ‘सिरी’ ऐसा क्यों नहीं कर सकती ? – हिन्दुत्वनिष्ठों का प्रश्न
RBI Polymer Notes : प्लास्टिक के नोट प्रचलन में लाने पर रिजर्व बैंक विचार कर रहा है ।
Punjab Extortion Case : पंजाब पुलिस द्वारा बलपूर्वक वसूली के मामले में पुलिस निरीक्षक को बंदी बनाया
Kerala Court Waqf Board : केरल उच्च न्यायालय द्वारा राज्य वक्फ बोर्ड पर नीतिगत निर्णय लेने पर रोक I