मंदिर के शुद्धीकरण के पश्चात आयोजित महाआरती में ५ सहस्र नागरिक उपस्थित !

गेवराई (जिला बीड) – गेवराई तहसील के ब्रह्मगांव में श्री मारुति मंदिर के सम्मुख मांस के टुकडे पाए जाने से संपूर्ण क्षेत्र में रोष का वातावरण निर्मित हो गया है । ग्रामवासियों द्वारा यह आरोप लगाया जा रहा है कि हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत कर धार्मिक सौहार्द बिगाडने का कुप्रयास किया गया है । इस प्रकरण में चकलांबा पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग (अपराध) पंजीकृत कर अन्वेषण (जांच) प्रारंभ कर दिया है ।

२९ मई को प्रातःकाल मंदिर में पूजन हेतु गए व्यक्तियों को मंदिर के पास मांस के टुकडे दिखे । यह सूचना प्राप्त होते ही ग्रामवासी, हिन्दुवादी संगठन एवं नागरिक बड़ी संख्या में मंदिर परिसर में एकत्रित हो गए । ह.भ.प. दत्तागिरी महाराज के मार्गदर्शन में पंचामृत तथा गंगाजल से मूर्ति का शुद्धीकरण करके महाअभिषेक, पूजन एवं महाआरती संपन्न की गई । सकल हिन्दू समाज की ओर से आयोजित इस महाआरती में लगभग ५ सहस्र नागरिक उपस्थित थे ।
घटना की सूचना मिलते ही चकलांबा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची । पुलिस ने पंचनामा करके परिसर का निरीक्षण किया । संबंधित मांस किस पशु का है ? यह ज्ञात करने हेतु विधि-विज्ञान (न्यायवैद्यक) दल द्वारा नमूनों को परीक्षण के लिए भेजा गया है । इस घटना के पश्चात सकल हिन्दू समाज तथा ग्रामवासियों ने दोषियों को तत्काल बंदी बनाकर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है । चकलांबा पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी सचिन इंगळे ने सूचित किया कि अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है तथा सीसीटीवी चित्रीकरण एवं तकनीकी अन्वेषण के माध्यम से आरोपियों की खोज की जा रही है ।
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
Badrinath Donation Theft : बद्रीनाथ धाम में चोरी की घटना में एक व्यक्ति बन्दी ।
Baglamukhi Mandir Online Fraud : मध्यप्रदेश के मां बगलामुखी मंदिर में हवन एवं पूजा करने के नाम पर भक्तों की ऑनलाइन ठगी
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
Baglamukhi Temple Fund Theft : मध्यप्रदेश के माँ बगलामुखी शक्तिपीठ में दान की चोरी – ३ वर्षों से झूठी (फर्जी) समिति चढ़ावा एकत्र कर रही थी ।
सहस्रों एकड भूमि के घोटाले की जांच हेतु धाराशिव के जिलाधिकारी द्वारा ३ सदस्यीय समिति का गठन !