
‘जिज्ञासुओं को साधना की ओर मोडने का तथा धर्मप्रेमियों को प्रत्यक्ष कृति के लिए प्रेरित करने का सर्वाेत्तम माध्यम है नियतकालिक सनातन प्रभात ! इस नियतकालिक को नियमितरूप से पढकर पाठकों में साधना के प्रति रुचि जागृत हो रही है, साथ ही उनमें राष्ट्र एवं धर्म के प्रति प्रेम भी बढ रहा है । कुछ पाठक उत्स्फूर्तता से बताते हैं, ‘इस अंक को पढने से हमें आगे की दिशा तथा मार्गदर्शन मिलता है ।’
ऐसा होते हुए भी अनेक साधकों को लगता है, ‘जिज्ञासुओं से पहली बार मिलने पर ही हम उन्हें पाठक बनने का आग्रह कैसे करें ? कुछ दिन उपरांत उनके साथ निकटता बढाकर उन्हें पाठक बनने के लिए प्रेरित करेंगे ।’ इसके कारण साधक तत्परता से जिज्ञासुओं को पाठक बनाने के लिए प्रेरित नहीं करते ।
हमारी इस अनुचित विचारप्रक्रिया के कारण जिज्ञासु अनमोल सत्संग से वंचित न रह जाएं, इसके लिए सर्वत्र के साधक पहली भेंट में ही जिज्ञासुओं को पाठक बनाने का प्रयास करें ।’ (२३.१.२०२६)
साधको, वर्तमान आपातकाल में रात्रि के समय व्यक्तिगत वाहन से लंबी दूरी की यात्रा करने से बचें तथा अपरिहार्य परिस्थिति में ही आध्यात्मिक स्तर के उपाय करके रात्रि-यात्रा करें !
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के ओजस्वी विचार
Dhaka Hindu Protest : ढाका में हिन्दुओं ने निकाला विशाल मशाल जुलूस !
छोटे बच्चों को गोमांस देने का परामर्श का प्रकरण !
संपादकीय : नागरिक शास्त्र केवल पुस्तक में ?
केरल में दीपप्रज्वलन का विवाद : राष्ट्रीय व्यक्तित्व की आत्मा संस्कृति है या धर्म ?